Author: dhiraj Kumar

बांग्लादेश की घटना को लेकर जनआक्रोश, विहिप–बजरंगदल निकालेगा आक्रोश प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की हत्या समेत लगातार हो रही घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल द्वारा 24 दिसंबर (बुधवार) को आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन संध्या 3:30 बजे जुबली पार्क प्रेस क्लब से शुरू होकर साकची गोलचक्कर तक जाएगा, जहां बांग्लादेश सरकार और जमात-ए-इस्लामी का पुतला दहन किया जाएगा। विहिप जमशेदपुर के विभाग मंत्री अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में मौजूदा सरकार और कट्टरपंथी गुटों की मिलीभगत से हिंदू विरोधी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे अल्पसंख्यक हिंदुओं में…

Read More

राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर–आदित्यपुर दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क, सचिव व जोनल आईजी ने की तैयारियों की समीक्षा राष्ट्र संवाद संवाददाता भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 29 दिसंबर को प्रस्तावित जमशेदपुर एवं आदित्यपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड सरकार के सचिव (वाणिज्य कर विभाग) श्री अमिताभ कौशल एवं जोनल आईजी श्री मनोज कौशिक ने परिसदन, जमशेदपुर में जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां श्री नितीश सिंह, एसएसपी पूर्वी सिंहभूम…

Read More

कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान से दिव्यांगता रोकी जा सकती है: डॉ. राजीव लोचन महतो राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा पदाधिकारियों का दो दिवसीय कुष्ठ प्रशिक्षण साकची स्थित सबल सेंटर सभागार में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने कहा कि कुष्ठ रोग की समय पर पहचान और पूर्ण एमडीटी इलाज से दिव्यांगता को रोका जा सकता है। प्रशिक्षण में डॉ. राजीव लोचन महतो एवं खगेन दास गुप्ता ने कुष्ठ रोग के लक्षण, प्रकार, निदान, उपचार, रिएक्शन मैनेजमेंट, सेल्फ केयर सहित अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।…

Read More

खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 4 वाहन जब्त करते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी, 4 अभियुक्त गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्ती के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय द्वारा 22 दिसंबर की रात्रि में चलाए गए गहन छापेमारी अभियान में 4 वाहन जब्त किए गए। छापेमारी के क्रम में पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत बिना वैध परिवहन चालान के गिट्टी का परिवहन करते हुए वाहन संख्या JH05AQ-1554 को जब्त किया गया। उक्त…

Read More

हाई स्कूल गोपबंधु विद्यापीठ टेल्को में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।हाई स्कूल गोपबंधु विद्यापीठ, टेल्को के प्रांगण में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के सचिव वृंदावन साहू, कोषाध्यक्ष शिवानी वर्मा, प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी एवं उप-प्राचार्य मंजू कुमारी ने संयुक्त रूप से मशाल प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक ड्रिल डांस से हुई। इसके बाद प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के बीच बैलेंस रेस, रेडी फॉर स्कूल, कंगारू दौड़, मेंढक दौड़, बैलून रेस, 100 मीटर, 150 मीटर व 200 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्राचार्य संजीव…

Read More

चोरी के जेवर खरीदने के आरोपी को जमानत मिली राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। चोरी के जेवर खरीदने के आरोपी दुर्गा मैदान बड़ा गम्हरिया निवासी सुनील कुमार प्रसाद जमानत पर रिहा हो गया है। उल्लेखनीय है कि न्यू बाराद्वारी स्टेट मी रोड निवासी अमित सोलंकी के घर में घर गत सात दिसंबर को चोरी हो गई थी। चोर अलमारी के लॉकर में रखे बीस लाख रुपए मूल्य के सोने का जेवर कंगन आदि चुरा ले गए थे। पुलिस ने धीरज तंतुबाई को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर अनन्या ज्वेलर्स बड़ा गम्हरिया के मालिक सुनील कुमार प्रसाद की गिरफ्तारी हुई। उसके…

Read More

संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस होगी मजबूत, राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री: भूपेंद्र मरावी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के तिलक पुस्तकालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी रहे। उन्होंने जिला से लेकर बूथ व BLA-2 स्तर तक के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी पूरी लगन व ईमानदारी से निभाने का निर्देश दिया और कहा कि इससे कांग्रेस मजबूत होगी तथा राहुल गांधी अवश्य प्रधानमंत्री बनेंगे। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने…

Read More

बांस के खंभों पर दौड़ रहे बिजली तार, सीमेंट पोल नहीं लगे तो होगा आंदोलन: विकास सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-1 में बांस के खंभों पर बिजली के तार लगे होने से स्थानीय लोग खतरे में हैं। करीब एक वर्ष पूर्व विभाग ने बांस के सहारे बिजली कनेक्शन दिया था और सीमेंट पोल लगाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कार्य नहीं हुआ। हल्की हवा में भी बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह…

Read More

जमशेदपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी, गांजा तस्कर गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पुलिस द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर 22 दिसंबर की संध्या लगभग 6 बजे पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पारडीह क्षेत्र के तामोलिया लिंक रोड स्थित होटल सिटी इन के पास विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मंटू सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के…

Read More

मानगो और उलीडीह मंडल के नव निर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष मिले सरयू राय से राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मंगलवार को उनके बिष्टुपुर आवास/कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के मानगो और उलीडीह मंडल के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने मुलाकात की और श्री राय से उनका आशीर्वाद लिया। श्री राय का इन लोगों ने पटका पहनाकर अभिनंदन किया। श्री राय ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और अपेक्षा की कि सभी लोग समाज के हित में कार्य करेंगे। श्री राय से मिलने वाले मंडल अध्यक्षों में मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय,…

Read More