Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर–आदित्यपुर दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क, सचिव व जोनल आईजी ने की तैयारियों की समीक्षा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर–आदित्यपुर दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क, सचिव व जोनल आईजी ने की तैयारियों की समीक्षा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर–आदित्यपुर दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क, सचिव व जोनल आईजी ने की तैयारियों की समीक्षा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 29 दिसंबर को प्रस्तावित जमशेदपुर एवं आदित्यपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड सरकार के सचिव (वाणिज्य कर विभाग) श्री अमिताभ कौशल एवं जोनल आईजी श्री मनोज कौशिक ने परिसदन, जमशेदपुर में जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

    बैठक में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां श्री नितीश सिंह, एसएसपी पूर्वी सिंहभूम श्री पीयूष पांडेय, एसपी सरायकेला-खरसावां श्री मुकेश लुणायत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रपति के परिभ्रमण मार्ग की मैपिंग, यातायात प्रबंधन, मार्ग से निर्माण सामग्री हटाने, आवश्यक बेरिकेटिंग, दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, रिहर्सल, नो-फ्लाई जोन घोषित करने तथा प्रोटोकॉल अनुपालन पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक के उपरांत सचिव एवं जोनल आईजी ने करनडीह स्थित कार्यक्रम स्थल, एनआईटी जमशेदपुर एवं एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    इस अवसर पर ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, डीडीसी श्री नागेन्द्र पासवान, एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, नगर आयुक्त आदित्यपुर, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी सहित पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले के संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

    राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर एनआईटी परिसर व मार्गों का संयुक्त निरीक्षण सचिव व जोनल आईजी ने की तैयारियों की समीक्षा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान से दिव्यांगता रोकी जा सकती है: डॉ. राजीव लोचन महतो
    Next Article बांग्लादेश की घटना को लेकर जनआक्रोश, विहिप–बजरंगदल निकालेगा आक्रोश प्रदर्शन

    Related Posts

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    April 28, 2026

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    April 28, 2026

    बर्मामाइंस में विकास को नई गति, विधायक पूर्णिमा साहू ने 69.10 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    बर्मामाइंस में विकास को नई गति, विधायक पूर्णिमा साहू ने 69.10 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

    रंभा शैक्षणिक संस्थान में राष्ट्रीय कार्यशाला की तैयारी आरंभ।

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    जामताड़ा में जेएसएलपीएस योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, महिला सशक्तिकरण पर जोर

    जामताड़ा में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

    आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता और अनुशासन पर जोर

    बालू माफिया पर कार्रवाई तेज, 12 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त

    मेगा ब्लड डोनेशन कैंप की तैयारी, अधिक सहभागिता पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.