Author: dhiraj Kumar

श्री श्री सार्वजनिक काली मंदिर समिति बागूनहातू का चुनाव संपन्न, जीवन लाल साहू बने अध्यक्ष राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर (बागूनहातू) जय मां काली। श्री श्री सार्वजनिक काली मंदिर समिति बागूनहातू की तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद आज बैलेट पेपर के माध्यम से गुप्त मतदान कर चुनाव संपन्न कराया गया। समिति में कुल 90 सदस्य थे, जिनमें से दो सदस्य अनुपस्थित रहे और कुल 88 मत पड़े। अध्यक्ष पद पर श्री जीवन लाल साहू ने 46 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी श्री अनुभव सिंहा को 42 मत मिले। महासचिव पद पर श्री राजू बाग…

Read More

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में CPI का साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के मुद्दे को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने सोमवार को जमशेदपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। CPI नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है और महात्मा गांधी के नाम को योजनाओं से हटाने की साजिश रची जा रही है। पार्टी का कहना है कि…

Read More

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा अधिनियम का नाम बदलने के प्रस्ताव के विरोध में उपायुक्त कार्यालय, जमशेदपुर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) गरीब और जरूरतमंद लोगों को रोजगार की कानूनी गारंटी देने वाला महत्वपूर्ण कानून है, जो महात्मा गांधी के नाम…

Read More

पंचायत समिति की बैठक में अधिकारियों की गैरहाजिरी पर हंगामा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर प्रखंड पंचायत समिति भवन में आयोजित मासिक बैठक में विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर हंगामा हुआ। बैठक दोपहर 12 बजे निर्धारित थी, लेकिन 28 में से केवल 6 विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिससे पंचायत समिति सदस्यों ने नाराजगी जताई। स्थिति को संभालने के बाद दोपहर 1:30 बजे बैठक शुरू हुई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचईडी, बाल विकास, कल्याण एवं जेएसएलपीएस विभागों से संबंधित सवाल पूछे गए। बागबेड़ा में स्थायी कचरा उठाव के लिए ग्राम सभा की तिथि तय करने की मांग उठी, जिस पर…

Read More

कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान से दिव्यांगता पर रोक संभव : डॉ. राजीव लोचन महतो राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से चिकित्सा पदाधिकारियों का दो दिवसीय कुष्ठ रोग प्रशिक्षण शिविर का पहला दिन सबल सेंटर सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने 1 अप्रैल 2025 से लागू नए रिवाइज्ड एमडीटी उपचार पद्धति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब 14 वर्ष से ऊपर के मरीजों को एडल्ट एमडीटी और 14 वर्ष से कम उम्र के मरीजों को चाइल्ड एमडीटी…

Read More

गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व पर साकची में 30–31 दिसंबर को महान कीर्तन दरबार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा साहिब में सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर 30 और 31 दिसंबर को दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। खालसा सेवा दल, जमशेदपुर की ओर से आयोजित इस समागम की तैयारी अरदास के साथ शुरू कर दी गई है। महान कीर्तन दरबार में देश के प्रख्यात रागी जत्थे सबद-कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। आयोजन के दौरान गुरु का लंगर, संगत के लिए जलपान की व्यवस्था तथा यूट्यूब…

Read More

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन व क्लिनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित सिविल सर्जन की अध्यक्षता में निजी अस्पतालों व चिकित्सकों को दी गई अहम जानकारियाँ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिविल सर्जन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम की ओर से सोमवार को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) एवं Clinical Establishment Act 2010 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निदेशानुसार एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, निजी अस्पताल, क्लिनिक एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालकों ने भाग लिया। इस अवसर…

Read More

फूलों की कलाकृति से सजेगा जमशेदपुर, गोपाल मैदान में 28 दिसंबर से भव्य पुष्प प्रदर्शनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी जमशेदपुर द्वारा 35वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी (फ्लावर शो) का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक गोपाल मैदान में किया जाएगा। इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम “टोपियरी” रखी गई है, जिसकी टैगलाइन “फैली है फूलों की कलाकृति, यही है जमशेदपुर की संस्कृति” है। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट पुष्पों, सजावटी डिज़ाइनों और नवाचारी कलाकृतियों की प्रतियोगिता होगी। कुल 10 प्रतियोगी वर्गों के अंतर्गत 208 सेक्शन रखे गए हैं। कोलकाता, भुवनेश्वर, रांची, पुणे, कालिम्पोंग सहित कई शहरों से बागवानी विशेषज्ञ भाग…

Read More

पूजा सिंघल को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ईडी केस में याचिका खारिज राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची।पूर्व IAS अधिकारी पूजा सिंघल द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र पर PMLA कोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान को चुनौती देने वाली याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि CRPC की धारा 197 के तहत अभियोजन स्वीकृति किसी भी चरण में ली जा सकती है और बिना स्वीकृति संज्ञान लेना कानूनन गलत नहीं है। पूजा सिंघल की ओर से दलील दी गई थी कि ट्रायल कोर्ट ने बिना अभियोजन स्वीकृति के संज्ञान लिया, जो अवैध है। वहीं ईडी…

Read More

भ्रामक सूचनाओं के दौर में प्रेस की विश्वसनीयता पर सेमिनार आयोजित पत्रकारिता में संयम, तथ्य जांच और जिम्मेदारी पर वक्ताओं ने दिया जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम एवं प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में होटल कैनेलाइट में ‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रभात खबर के पूर्व संपादक एवं लेखक अनुज सिन्हा ने कहा कि भ्रामक खबरों का समाज और देश पर व्यापक नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सोशल मीडिया आधारित रिपोर्टिंग से बचते हुए पत्रकारों…

Read More