पंचायत समिति की बैठक में अधिकारियों की गैरहाजिरी पर हंगामा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर प्रखंड पंचायत समिति भवन में आयोजित मासिक बैठक में विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर हंगामा हुआ। बैठक दोपहर 12 बजे निर्धारित थी, लेकिन 28 में से केवल 6 विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिससे पंचायत समिति सदस्यों ने नाराजगी जताई। स्थिति को संभालने के बाद दोपहर 1:30 बजे बैठक शुरू हुई।
बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचईडी, बाल विकास, कल्याण एवं जेएसएलपीएस विभागों से संबंधित सवाल पूछे गए। बागबेड़ा में स्थायी कचरा उठाव के लिए ग्राम सभा की तिथि तय करने की मांग उठी, जिस पर बीडीओ सुमित प्रकाश ने सामूहिक ग्राम सभा आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं जलापूर्ति योजनाओं की समस्याओं के समाधान और जेएसएलपीएस के साथ संयुक्त बैठक की मांग भी रखी गई।

