श्री श्री सार्वजनिक काली मंदिर समिति बागूनहातू का चुनाव संपन्न, जीवन लाल साहू बने अध्यक्ष
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर (बागूनहातू) जय मां काली। श्री श्री सार्वजनिक काली मंदिर समिति बागूनहातू की तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद आज बैलेट पेपर के माध्यम से गुप्त मतदान कर चुनाव संपन्न कराया गया। समिति में कुल 90 सदस्य थे, जिनमें से दो सदस्य अनुपस्थित रहे और कुल 88 मत पड़े।
अध्यक्ष पद पर श्री जीवन लाल साहू ने 46 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी श्री अनुभव सिंहा को 42 मत मिले। महासचिव पद पर श्री राजू बाग को 48 मत प्राप्त हुए और प्रतिद्वंदी श्री सुरेन्द्र मास्टर को 40 मत मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर श्री सुभाष जैना ने 55 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि श्री शिबू सरकार को 33 मत मिले।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में छह सदस्यीय चुनाव समिति की अहम भूमिका रही। समिति में श्री पप्पू साहू (सीपी समाज), श्री अगस्ति कालिंदी (कालिंदी समाज), श्री अजीत दत्ता (सुवर्ण वणिक समाज), श्री गौतम लोहार (नामता समाज), श्री सौरव दास (दास समाज) और श्री शिवचरण बारी (हो समाज) शामिल थे। चुनाव समिति द्वारा सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

