Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 4 वाहन जब्त करते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी, 4 अभियुक्त गिरफ्तार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 4 वाहन जब्त करते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 4 वाहन जब्त करते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्ती के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय द्वारा 22 दिसंबर की रात्रि में चलाए गए गहन छापेमारी अभियान में 4 वाहन जब्त किए गए। छापेमारी के क्रम में पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत बिना वैध परिवहन चालान के गिट्टी का परिवहन करते हुए वाहन संख्या JH05AQ-1554 को जब्त किया गया। उक्त वाहन को पोटका थाना को सुपुर्द करते हुए संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।

    वहीं, जुगसलाई थाना क्षेत्र में बिना वैध परिवहन चालान के बालू का अवैध परिवहन करते हुए तीन हाईवा वाहन जब्त किए गए। इन वाहनों का निबंधन संख्या क्रमशः JH05CF-3790, JH05AK-8879 एवं JH05CP-3914 है। जांच के दौरान वाहन चालकों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिला के तिरुलडीह क्षेत्र से बालू का उठाव कर जमशेदपुर में खपत हेतु ला रहे थे। तत्पश्चात तीनों हाईवा वाहनों के चालक एवं एक उपचालक, कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला में अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

    4 अभियुक्त गिरफ्तार खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 4 वाहन जब्त करते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाई स्कूल गोपबंधु विद्यापीठ टेल्को में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
    Next Article कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान से दिव्यांगता रोकी जा सकती है: डॉ. राजीव लोचन महतो

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.