नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल का 30वां संयुक्त खेल महोत्सव संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। नेताजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की दस शाखाओं का 30वां वार्षिक संयुक्त खेल महोत्सव बुधवार को टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय एवं नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने खेलकूद को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

