Author: dhiraj Kumar

50 जरूरतमंदों को मुकुल मिश्रा ने दिया कम्बल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। त्रयम्बक महादेव मंदिर , सोनारी गांधी रोड में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा उपलब्ध कराए गए 50 कम्बल जरूरतमंद लोगों के बीच विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने वितरित किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य हरे राम प्रसाद,सुरेश शर्मा,रंजीत प्रसाद,सचिदानन्द सिंह,राज कुमार प्रसाद, मानव तिवारी,सदानंद सिंह ,तारा देवी,सुमित्रा देवी,शोभा देवी,डॉली प्रसाद, सुनीता कुमारी,जया देवी सहित काफी लोग उपस्थित थे। 100 जरूरतमंदों को मिले कम्बल जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा उपलब्ध कराए गए 100 कम्बल आज जरूरतमंदों के बीच वितरित किए गए।…

Read More

मानगो डिमना रोड पर फुटकर सब्जी विक्रेताओं की रोजी-रोटी पर संकट, होमगार्ड जवानों पर डराने-धमकाने का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत मानगो डिमना मुख्य सड़क के अंतिम छोर पर नवनिर्मित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के समीप प्रतिदिन मात्र दो घंटे सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले सैकड़ों फुटकर सब्जी विक्रेताओं के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सब्जी विक्रेताओं का आरोप है कि विगत दो दिनों से एमजीएम अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवान उन्हें डराने-धमकाने के साथ अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं और सब्जी फेंक देने…

Read More

क्रिसमस के दिन गम्हरिया ब्लॉक परिसर में बछड़े का कटा सिर मिलने से बवाल, विहिप जिला अध्यक्ष भड़के, बीडीओ के ड्राइवर पर गुमराह करने का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में क्रिसमस के दिन बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे इस घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास के नेतृत्व में संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जोरदार विरोध दर्ज कराया। विहिप नेताओं ने…

Read More

अटलजी की जयंती मनाई, कंबल बांटे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रघानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह ने अध्यक्षता की और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा विशिष्ट अतिथि थे। सभी ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके तुरंत बाद विधायक सरयू राय द्वारा उपलब्ध कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता ललन द्विवेदी, मंडल महामंत्री अजय झा, कार्तिक गोप, भोला शर्मा, राजेश सोनकर, संतोष सिंह, विक्की यादव, विनोद रजक, निर्दोष…

Read More

अटलजी के व्यक्तित्व में सरलता, संवेदनशीलता और नेतृत्व का अद्भुत समन्वय थाःसरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे शिखर थे, जिनके व्यक्तित्व में आदर्श, सरलता, संवेदनशीलता और दृढ़ नेतृत्व का अद्भुत समन्वय था। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक के उनके राजनीतिक सफर को याद करते हुए कई प्रेरक प्रसंग साझा किए। यहां जनता दल यूनाइटेड, जमशेदपुर महानगर के बारीडीह स्थित कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जब वे संगठनात्मक कार्यों के लिए…

Read More

पेसा कानून लागू होने पर कांग्रेस ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी, परविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड में पेसा कानून लागू किए जाने की खुशी में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में लड्डू वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में कांग्रेसजनों के बीच तथा साकची गोलचक्कर पर आम जनता के बीच लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपीका पाण्डेय सिंह के नेतृत्व में गठित समिति द्वारा पेसा कानून का मसौदा तैयार…

Read More

शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर चमरिया गेस्ट हाउस में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर |झारखण्ड आंदोलन के प्रखर सेनानी एवं शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती के अवसर पर चमरिया गेस्ट हाउस स्थित समाधि स्थल पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों तथा झारखण्ड आंदोलन से जुड़े साथियों ने शहीद की प्रतिमा एवं समाधि पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि…

Read More

जमशेदपुर में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, 15 हजार पंजीकरण, फिट इंडिया का संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत, खेलो इंडिया और फिट इंडिया के संकल्प को साकार करने की दिशा में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। बिष्टुपुर स्थित माईकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में लोकप्रिय सांसद श्री बिद्युत बरण महतो की गरिमामयी उपस्थिति से खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह दोगुना हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू तथा जिला…

Read More

नीमडीह में हाथियों का कहर, ग्रामीण पर जानलेवा हमला, वन संरक्षण व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हुंडरू पाथरडीह गांव में गुरुवार सुबह हाथियों के आतंक ने एक बार फिर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। चातरमा जंगल के समीप 16 हाथियों के एक झुंड ने 35 वर्षीय कोकिल सिंह पर अचानक हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार कोकिल सिंह जब गांव के पास खेत की ओर जा रहे थे, तभी हाथियों के झुंड ने उन्हें घेर लिया। जान बचाने के लिए वह भागने लगे, लेकिन इसी दौरान एक हाथी ने उन्हें…

Read More

क्रिसमस पर गिरजाघरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।क्रिसमस के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न गिरजाघरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को लेकर ईसाई समुदाय में विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। सुबह से ही गिरजाघरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया था। इस अवसर पर शहर के गिरजाघरों को आकर्षक रोशनी, रंग-बिरंगे फूलों, क्रिसमस ट्री और सजावटी झालरों से भव्य रूप से सजाया गया था। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आधी रात को विशेष प्रार्थना सभा (मिडनाइट मास) का आयोजन…

Read More