Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेसा कानून लागू होने पर कांग्रेस ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी, परविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पेसा कानून लागू होने पर कांग्रेस ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी, परविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेसा कानून लागू होने पर कांग्रेस ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी, परविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड में पेसा कानून लागू किए जाने की खुशी में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में लड्डू वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में कांग्रेसजनों के बीच तथा साकची गोलचक्कर पर आम जनता के बीच लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपीका पाण्डेय सिंह के नेतृत्व में गठित समिति द्वारा पेसा कानून का मसौदा तैयार किया गया, जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट में स्वीकृति प्रदान कर ग्राम सभाओं को सशक्त बनाया है। उन्होंने बताया कि इस कानून से अनुसूचित जिलों की पंचायतों में ग्राम सभाओं की शक्ति और दायित्व बढ़े हैं। अब खनन, भूमि अधिग्रहण जैसे मामलों में ग्राम सभा की सहमति अनिवार्य होगी, वहीं लघु वनोपज के उपयोग, स्थानीय क्षेत्र विकास योजना और जल संसाधन प्रबंधन जैसे अधिकार भी ग्राम सभा को मिलेंगे।

    उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन से जुड़े मामलों में ग्राम सभाओं की भूमिका मजबूत होगी, निर्णय प्रक्रिया अधिक लोकतांत्रिक बनेगी और विकास योजनाओं में स्थानीय सहभागिता बढ़ेगी।

    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के साथ रजनीश सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, फ़िरोज खान, अमित श्रीवास्तव, नवनीत मिश्रा (अध्यक्ष युवा कांग्रेस), सुरेन्द्र शर्मा, कौशल प्रधान, अमरजीत नाथ मिश्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    परविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजन पेसा कानून लागू होने पर कांग्रेस ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर चमरिया गेस्ट हाउस में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा
    Next Article अटलजी के व्यक्तित्व में सरलता, संवेदनशीलता और नेतृत्व का अद्भुत समन्वय थाःसरयू राय

    Related Posts

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    September 25, 2026

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    September 25, 2026

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.