Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो डिमना रोड पर फुटकर सब्जी विक्रेताओं की रोजी-रोटी पर संकट, होमगार्ड जवानों पर डराने-धमकाने का आरोप
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो डिमना रोड पर फुटकर सब्जी विक्रेताओं की रोजी-रोटी पर संकट, होमगार्ड जवानों पर डराने-धमकाने का आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो डिमना रोड पर फुटकर सब्जी विक्रेताओं की रोजी-रोटी पर संकट, होमगार्ड जवानों पर डराने-धमकाने का आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा

    जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत मानगो डिमना मुख्य सड़क के अंतिम छोर पर नवनिर्मित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के समीप प्रतिदिन मात्र दो घंटे सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले सैकड़ों फुटकर सब्जी विक्रेताओं के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सब्जी विक्रेताओं का आरोप है कि विगत दो दिनों से एमजीएम अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवान उन्हें डराने-धमकाने के साथ अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं और सब्जी फेंक देने की धमकी दे रहे हैं। खाकी वर्दी के भय से सहमे दुकानदारों ने बताया कि वे रोज सुबह करीब तीन बजे उठकर अपने खेत और बगीचे से चार से पांच किलो सब्जी लाकर सुबह-सवेरे मात्र दो घंटे दुकानदारी करते हैं, जिसके बाद अपने घर लौट जाते हैं। उनका कहना है कि वे न तो अस्पताल के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करते हैं और न ही आम लोगों को परेशानी होने देते हैं, इसके बावजूद उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। अपने रोजगार को लेकर चिंतित सब्जी विक्रेताओं ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को मौके पर बुलाकर अपनी व्यथा सुनाई। दुकानदारों ने कहा कि यदि उन्हें सब्जी बेचने से रोका गया तो उनके परिवार के सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। मौके पर पहुंचे विकास सिंह ने सब्जी विक्रेताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं से पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब सब्जी विक्रेता अस्पताल परिसर या सड़क पर किसी प्रकार की बाधा नहीं उत्पन्न कर रहे हैं, तब अस्पताल प्रबंधन को छोड़कर होमगार्ड के जवानों द्वारा रोज कमाने-खाने वाले गरीब दुकानदारों को परेशान करना पूरी तरह अनुचित है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान सावन पटवा, सूरज प्रसाद, सुरेश गोराई, काजल सेन, उज्जवल पटवा, वासुदेव मंडल, हलदर महतो, गणेश गोराई, प्रकाश डे, महेश गोराई, संजीव साव, चरणजीत साहू, निमाई घोष, दीपन प्रसाद, मेघनाथ गोराई, सुखनू महतो, बबीता सिंह, खुशबू देवी, संजय घोष, प्रदीप पटवा, मन्नू गोराई, अमित दास सहित सैकड़ों फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने एकजुट होकर होमगार्ड जवानों के कथित दुर्व्यवहार का कड़ा विरोध जताया।

    मानगो डिमना रोड पर फुटकर सब्जी विक्रेताओं की रोजी-रोटी पर संकट होमगार्ड जवानों पर डराने-धमकाने का आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रिसमस के दिन गम्हरिया ब्लॉक परिसर में बछड़े का कटा सिर मिलने से बवाल, विहिप जिला अध्यक्ष भड़के, बीडीओ के ड्राइवर पर गुमराह करने का आरोप
    Next Article पूर्व मंत्री रणधीर सिंह लूट कांड के पीड़ित परिवार से मिले

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.