सरयू राय ने बालाजी अन्नपूर्णा चलंत भोजनालय का किया उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के सौजन्य से संचालित बालाजी अन्नपूर्णा चलंत मध्यान भोजनालय का शनिवार को उद्घाटन किया. यह सेवा मानगो क्षेत्र के लिए शुरू की गई है जिसमें गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए दोपहर का भोजन मात्र ₹5 में उपलब्ध होगा. विधायक सरयू राय ने कहा कि आने वाले दिनों में इसकी संख्या में जरूरत के हिसाब से इजाफा की जाएगी. उन्होंने कहा कि इसमें पौष्टिकता का पूरा ख्याल रखा गया है. इस सेवा का लाभ सभी जरूरतमंद उठा…
Author: dhiraj Kumar
समाहरणालय के समक्ष झामुमो का एकदिवसीय प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को जमशेदपुर जिला कमेटी की ओर से समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. यह धरना केंद्र सरकार द्वारा लाए गए VB-G RAM G बिल के विरोध में आयोजित किया गया. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने किया धरना को संबोधित करते हुए ने कुणाल षाडंगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाकर नया कानून लाया है, जो पूरी तरह अनुचित है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून के…
आदिवासी रीति-रिवाज से होगा राष्ट्रपति का स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर आगामी 29 दिसम्बर को देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शहर पहुंचेंगी, जंहा महामहिम के साथ राज्यपाल और झारखंड के मुख्यमंत्री भी परसुडीह के करंडीह स्थित जहरास्थान मे ओल चिकि लिपि के 100 वर्ष पुरे होने पर कार्यक्रम मे शामिल होंगे, जंहा उनका स्वागत पोटका के विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व मे आदिवासी रीति रीवाज से उनका स्वागत किया जाएगा, उसके बाद राष्ट्रपति जहरास्थान मे पूजा अर्चना करेंगी, जिसके बाद 10 मिनट का ब्रेक होगा उसजे बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी, महामहिम एक घंटे तक यंहा रहेंगी उसके बाद वें…
कपाली में नाबालिग का शव मिलने से सनसनी, मौत को लेकर सस्पेंस राष्ट्र संवाद संवाददाता कपाली के ताजनगर स्थित बंधुगोड़ा प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक चहारदीवारी के भीतर एक नाबालिग का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान असरफी कॉलोनी, रोड नंबर-3 निवासी मो शाबीर (14) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस…
सरायकेला में सनसनी: नदी में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कारकी डीह नदी में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते हुए मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. नदी में शव देखे जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ईचागढ़ थाना को दी. सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और नदी से शव को बाहर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू की. फिलहल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस द्वारा आसपास के थाना क्षेत्रों को…
जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के जुगसालाई थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों में आदित्यपुर कॉलोनी रोड न. 7 निवासी कृष (19) और अभय (26 लगभग) शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार कृष और अभय शुक्रवार की रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकाला था. देर रात करीब 10:00 बजे के आसपास जुगसलाई रेलवे फाटक के समीप हादसे का शिकार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचा मगर दोनों की इलाज के क्रम…
नकली तेल बनाने वाले सिंडीकेट का भंडाफोड़, करीब 49 ड्रॉम तेल के साथ तीन लोग गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता मोतिहारी पुलिस ने रामगढ़वा में तेल का खेल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। ये सिंडिकेट नेपाली टैंकरों से तेल की चोरी करते थे और केमिकल्स से नकली डीजल एवं पेट्रोल तेल भी बनाने थे। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात को सूचना मिली थी । रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मझरिया गाँव का पास बड़े स्तर पर तेल का खेल चल रहा है। एसपी के निर्दर्श पर रामगढ़वा थाना , पलनवा थाना, रक्सौल थाना सहित मोतिहारी से स्पेशल टीम मौके पर…
मुजफ्फरपुर में कानून पर हमला: मछली विवाद में सरपंच ने दरोगा को पीटा राष्ट्र संवाद संवाददाता बिहार के मुजफ्फरपुर में मछली मारने के विवाद में दो गुट आपस मे भिड़े..सरपंच ने दरोगा को बेहरमी से पीटा.. दरोगा गंभीर रूप से हुआ जख्मी..इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती..कटरा के बसंत गाँव का मामला मुजफ्फरपुर में मछली पकड़ने के विवाद को सुलझाने गए दरोगा को सरपंच और उनके समर्थकों ने सरेआम पिटाई कर दिया.मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की ग्रिफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। कटरा थाना क्षेत्र के बांधपुरा पंचायत अंतर्गत बसंत गांव में…
मानगो चावल बाजार में ताला काटकर चोरी, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो डिमना मेन रोड स्थित चावल बाजार के प्रवेश पथ पर विकास गुप्ता की राशन दुकान में बीती रात चोरों ने ताला व कुंडी काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 20 हजार रुपये नकद एवं लगभग 10 हजार रुपये मूल्य के घरेलू उपयोगी सामान लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे विकास गुप्ता ने मुख्य द्वार का ताला टूटा और सामान बिखरा पाया। घटना की सूचना पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और जिला प्रशासन…
पूर्वी घोड़ाबंधा पंचायत के धुआँ कॉलोनी में 30 जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं प्रखंड कार्यालय के सौजन्य से पूर्वी घोड़ाबंधा ग्राम पंचायत अंतर्गत धुआँ कॉलोनी में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत 30 जरूरतमंद एवं असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। पंचायत समिति सदस्य आशीष पाल ने लाभुकों को कंबल प्रदान करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर आशीष पाल ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और…
