जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के जुगसालाई थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों में आदित्यपुर कॉलोनी रोड न. 7 निवासी कृष (19) और अभय (26 लगभग) शामिल हैं.
मिली जानकारी के अनुसार कृष और अभय शुक्रवार की रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकाला था. देर रात करीब 10:00 बजे के आसपास जुगसलाई रेलवे फाटक के समीप हादसे का शिकार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचा मगर दोनों की इलाज के क्रम में मौत हो गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. अभय अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था. इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

