नकली तेल बनाने वाले सिंडीकेट का भंडाफोड़, करीब 49 ड्रॉम तेल के साथ तीन लोग गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मोतिहारी पुलिस ने रामगढ़वा में तेल का खेल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। ये सिंडिकेट नेपाली टैंकरों से तेल की चोरी करते थे और केमिकल्स से नकली डीजल एवं पेट्रोल तेल भी बनाने थे।
मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात को सूचना मिली थी । रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मझरिया गाँव का पास बड़े स्तर पर तेल का खेल चल रहा है। एसपी के निर्दर्श पर रामगढ़वा थाना , पलनवा थाना, रक्सौल थाना सहित मोतिहारी से स्पेशल टीम मौके पर मझरिया गांव पहुँच कर छापेमारी शुरू किया।
पुलिस ने मौके से दर्जनों तेल से भरे ड्रम , तेल निकालने वाले पाइप, तेल भरे जाने वाले जार सहित तेल बनाने के केमिकल्स को जप्त किया है। मौके से तेल चोरी करने वाले और मिलावटी तेल बनाने वाले सिंडीकेट के तीन लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके निशानदेही पर टीम दूसरे जगह भी छापेमारी कर रही है। शाम तक गिरफ़्तारी की संख्या और बढ़ जायेगी।
ये तेल का खेल करने वाले सिंडिकेट नेपाली तेल टैंकर से तेल कटिंग का कार्य करता था और केमिकल्स से भी डीजल पेट्रोल बनाता था। और पेट्रोल पंप से सस्ते दामों पर बेचते थे।

