आदिवासी रीति-रिवाज से होगा राष्ट्रपति का स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर आगामी 29 दिसम्बर को देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शहर पहुंचेंगी, जंहा महामहिम के साथ राज्यपाल और झारखंड के मुख्यमंत्री भी परसुडीह के करंडीह स्थित जहरास्थान मे ओल चिकि लिपि के 100 वर्ष पुरे होने पर कार्यक्रम मे शामिल होंगे, जंहा उनका स्वागत पोटका के विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व मे आदिवासी रीति रीवाज से उनका स्वागत किया जाएगा, उसके बाद राष्ट्रपति जहरास्थान मे पूजा अर्चना करेंगी, जिसके बाद 10 मिनट का ब्रेक होगा उसजे बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी, महामहिम एक घंटे तक यंहा रहेंगी उसके बाद वें सराइकेला के आदित्यपुर स्थित एनआईटी के लिए रवाना होंगी, जंहा वें दीक्षांत समारोह मे शामिल होंगी l

