Author: dhiraj Kumar

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 140वां स्थापना दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने पार्टी का चरखा छाप ध्वज फहराया। कांग्रेसजनों ने वंदे मातरम्, ध्वज गीत एवं राष्ट्रगान गाकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कांग्रेस के 140 वर्षों के संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका, संविधान निर्माण, राष्ट्र निर्माण और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र,…

Read More

निजी नर्सिंग होम की कार्यशैली पर सख्त हुए सिविल सर्जन, HMIS रिपोर्ट अपलोड न करने पर चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संचालित हेल्थ मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम (HMIS) पोर्टल पर मासिक प्रतिवेदन ऑनलाइन अपलोड नहीं करने पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने निजी नर्सिंग होम व अस्पतालों की कार्यशैली पर सख्त रुख अपनाया है। वर्तमान में HMIS पोर्टल पर एक गैर सरकारी इम्यूनाइजेशन सेंटर और 12 निजी अस्पताल पंजीकृत हैं, जिन्हें प्रत्येक माह की 5 तारीख तक ऑनलाइन प्रतिवेदन अपलोड करना अनिवार्य है। इसके बावजूद कुल आठ निजी संस्थानों द्वारा अब तक प्रतिवेदन समर्पित नहीं…

Read More

तुलसी भवन में वसंत ‘जमशेदपुरी’ की दो पुस्तकें ‘सुन्दरकाण्ड’ एवं ‘आसमान में कितने तारे ‘ लोकार्पित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में नगर के ख्यातिलब्ध कवि श्री वसंत जमशेदपुरी की दो पुस्तकों ‘सुन्दरकाण्ड’ (राजस्थानी भावानुवाद) तथा ‘आसमान में कितने तारे ‘ (बाल कविता संकलन) का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के वरीय न्यासी मुरलीधर केडिया , संचालन साहित्य समिति के सदस्य पूनम महानंद ने की । मुख्य अतिथि स्थानीय दैनिक ‘प्रभात खबर ‘ के सम्पादक संजय मिश्र , विशिष्ट अतिथिद्वय जिला मारवाडी सम्मेलन,पूर्वी सिंहभूम…

Read More

शिक्षक नेता को भावभीनी विदाई दी गई  शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता : बीईईओ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्वी सिंहभूम इकाई के महासचिव अरुण कुमार सिंह को मिथिला सांस्कृतिक परिषद विद्यापति परिसर, गोलमुरी में सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर बीईईओ श्रीमती अनीता सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी भी रिटायर नहीं होता है। इसका ज्ञान, अनुभव, मार्गदर्शन, नेतृत्व समाज को निरंतर सार्थक दिशा प्रदान करता रहता है। झारखंड राज्य शिक्षक संघ के महासचिव निखिल मंडल के अनुसार अरुण कुमार सिंह शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण और संघ की मजबूती…

Read More

भरत सिंह ने किया ‘‘आई.एम. डांस एकेडमी’’ के ‘‘एनुअल फेस्टिवल 2025’’ का उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 28 दिसंबर  कला और संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘‘आई.एम. डांस एकेडमी’’ के वार्षिकोत्सव का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन भरत सिंह ने किया। श्री सिंह ने पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर ‘‘आई.एम. डांस एकेडमी’’ के द्वारा भरत सिंह का स्वागत बेहद गर्मजोशी के साथ किया गया। आई.एम. डांस एकेडमी के संस्थापक और वरिष्ठ कोरियोग्राफर सुमंत चौबे ने श्री सिंह…

Read More

भिलाईपहाड़ी में सामाजिक संस्था ‘यात्रा’ ने जरूरतमंदों के बीच कंबल व गर्म कपड़ों का किया वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता कड़ाके की ठंड को देखते हुए सामाजिक संस्था यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत) द्वारा भिलाईपहाड़ी क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। यह मानवीय सेवा कार्यक्रम संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें यात्रा परिवार के सदस्यों ने मानवता और सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही…

Read More

मानगो में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, लड्डू वितरण कर दिया गया एकता का संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो जवाहर नगर स्थित कांग्रेस पार्टी के आवासीय कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रदेश प्रभारी श्री के. राजू, सह-प्रभारी श्री भूपेंद्र मरावी, प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, जिला पर्यवेक्षक श्री बलजीत सिंह बेदी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मानगो कांग्रेस नेता अंसार…

Read More

बीसवां स्वर्णरेखा महोत्सव 12 से नगड़ी में तीन दिनों तक चलेगा महोत्सव: अंशुल शरण ख्यातिलब्ध कृषि वैज्ञानिक आयेंगे मेले में 2026 में नदी अतिक्रमण के ख़िलाफ़ जबरदस्त आंदोलन राष्ट्र संवाद संवाददाता नगड़ी (रांची)। युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने कहा है कि बीसवां स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन धूम धाम से उद्गमस्थल रानीचुआ, नगड़ी, रांची में होगा। इस संबंध में तैयारी जोर शोर से चल रही है।  यहां नगड़ी में तैयारी बैठक में शामिल होने आए श्री शरण ने कहा कि यह आयोजन 12 से 14 जनवरी तक होगा। 12 जनवरी को विश्व युवा दिवस है। इस मौके पर चित्रांकन,…

Read More

तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रांची आगमन राष्ट्र संवाद संवाददाता माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के तीन दिवसीय झारखंड दौरे के तहत आज उनका रांची आगमन हुआ। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उनका आत्मीय अभिवादन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने माननीय राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।

Read More

नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में महान उद्योगपति रतन टाटा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला खरसावां:- चांडिल। रतन टाटा सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक उक्त बाते श्री जटाशंकर पांडे ने नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह, चांडिल में देश के महान उद्योगपति, समाजसेवी एवं टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा की जयंती समारोह के अवसर पर कहा कि रतन टाटा सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रनिर्माण के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर पहचान बनाई। टाटा नैनो, टाटा स्टील का अंतरराष्ट्रीय विस्तार, जगुआर-लैंड रोवर का अधिग्रहण जैसे ऐतिहासिक कार्य उनके…

Read More