Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में वसंत ‘जमशेदपुरी’ की दो पुस्तकें ‘सुन्दरकाण्ड’ एवं ‘आसमान में कितने तारे ‘ लोकार्पित
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तुलसी भवन में वसंत ‘जमशेदपुरी’ की दो पुस्तकें ‘सुन्दरकाण्ड’ एवं ‘आसमान में कितने तारे ‘ लोकार्पित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी भवन में वसंत ‘जमशेदपुरी’ की दो पुस्तकें ‘सुन्दरकाण्ड’ एवं ‘आसमान में कितने तारे ‘ लोकार्पित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में नगर के ख्यातिलब्ध कवि श्री वसंत जमशेदपुरी की दो पुस्तकों ‘सुन्दरकाण्ड’ (राजस्थानी भावानुवाद) तथा ‘आसमान में कितने तारे ‘ (बाल कविता संकलन) का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया ।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के वरीय न्यासी मुरलीधर केडिया , संचालन साहित्य समिति के सदस्य पूनम महानंद ने की । मुख्य अतिथि स्थानीय दैनिक ‘प्रभात खबर ‘ के सम्पादक संजय मिश्र , विशिष्ट अतिथिद्वय जिला मारवाडी सम्मेलन,पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष मुकेश मित्तल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता साँवरलाल शर्मा के साथ तुलसी भवन के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद मंचासीन रहे ।
    दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना उपासना सिन्हा ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद ने दिया । लोकार्पित दोनों पुस्तकों पर पाठकीय प्रतिक्रिया क्रमश: दिव्येन्दु त्रिपाठी एवं माधुरी मिश्र ने प्रस्तुत किया ।
    इसके पूर्व वसंत जमशेदपुरी का साहित्यिक परिचय सुरेश चन्द्र झा तत्पश्चात काव्यात्मक परिचय डाॅo यमुना तिवारी व्यथित ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन तुलसी भवन कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता द्वारा दी गई ।
    इस अवसर पर मुख्य रुप से सर्वश्री डाॅo अजय कुमार ओझा, अशोक पाठक स्नेही, माधवी उपाध्याय, सुरेश चन्द्र झा, उपासना सिन्हा, हरिहर राय चौहान, शिव नंदन सिंह, डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती ‘, राजेन्द्र साह राज, जितेश तिवारी, बलविन्दर सिंह, ममता कर्ण, हरभजन सिंह रहबर, डाॅo अरुण सज्जन, निशांत सिंह,दिव्येन्दु त्रिपाठी, कन्हैयालाल अग्रवाल, हरि मित्तल, क्षमाश्री दुबे, अनिता सिंह, लक्ष्मी सिंह रुबी, रंदी सत्यनारायण राव, सरोज सिंह मधुप, शकुन्तला शर्मा, सुजय कुमार सहित अनेक साहित्यकारों एवं नगर के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति रही ।

    तुलसी भवन में वसंत 'जमशेदपुरी' की दो पुस्तकें 'सुन्दरकाण्ड' एवं 'आसमान में कितने तारे ' लोकार्पित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षक नेता को भावभीनी विदाई दी गई  शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता : बीईईओ 
    Next Article निजी नर्सिंग होम की कार्यशैली पर सख्त हुए सिविल सर्जन, HMIS रिपोर्ट अपलोड न करने पर चेतावनी

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.