बढ़ते ठंड एवं शीतलहर के बीच विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी एवं सीतारामडेरा क्षेत्र में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर में बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में, सोमवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोलमुरी मंडल के बजरंगनगर एवं सीतारामडेरा मंडल के भुइयांडीह बाबूघाट के समीप सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें कंबल भेंट किया। कंबल वितरण कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में घर-घर…
Author: dhiraj Kumar
प्रोटोकॉल से हटकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जनसंवाद, आकाशवाणी चौक पर लोगों से की आत्मीय मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर।एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद लौटते समय भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रोटोकॉल से हटकर आम जनता से आत्मीय संवाद कर सबका दिल जीत लिया। आकाशवाणी चौक के समीप राष्ट्रपति ने अचानक अपने काफिले को रुकवाया और लगभग आधा किलोमीटर तक पैदल चलकर सड़क किनारे खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने बच्चों को टॉफी बांटी और मुस्कुराकर उनसे बातचीत की, जिससे वहां मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।…
सरयू राय ने कहा: मानगो नगर निगम में इलेक्टेड बॉडी होगी तो ज्यादा फंड आएगा, खूब विकास होगा 6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत की 54 योजनाओं का शिलान्यास सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद रहे शिलान्यास समारोह में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को नगर विकास विभाग के मद से 6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत की 54 योजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास मानगो नगर निगम कार्यालय परिसर में किया। इस मौके पर मानगो नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा…
जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छात्रों से बजवायी तालियां, दीक्षांत समारोह में छाया खास पल राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला।एनआईटी जमशेदपुर का 15वां दीक्षांत समारोह उस वक्त चर्चा में आ गया, जब कार्यक्रम में शामिल महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन के दौरान छात्रों की प्रतिक्रिया पर हल्के व्यंग्य के साथ सबका ध्यान आकर्षित किया। राष्ट्रपति ने मंच से कहा कि जिन छात्रों को मेडल और डिग्री मिल रही है, उन्हें देखकर अन्य छात्रों में अपेक्षित उत्साह और तालियां नजर नहीं आ रहीं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि या तो उन्हें तालियां बजाने से मना किया गया है या…
नाइस कॉमेडी 2025 पिकनिक सफल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।डिमना में नाइस कॉमेडी 2025 के तत्वावधान में संयोजक फातिमा शाहीन एवं सह संयोजक धीरज कुमार झा के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित पिकनिक सह मिलन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने आपसी परिचय के साथ समूह के उद्देश्यों पर अपने विचार साझा किए। पिकनिक के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, नृत्य एवं गायन की रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के कर-कमलों से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व छात्र नेत्री एवं ह्यूमन…
सूर्य मंदिर पिकनिक स्थल में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का पारिवारिक मिलन सह वनभोज संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सूर्य मंदिर पिकनिक स्थल में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में पारिवारिक मिलन सह वनभोज का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के सदस्यों ने अपने परिवार के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने “संघे शक्ति कलियुगे” के मंत्र को आत्मसात करते हुए वैश्य समाज से आपसी एकजुटता मजबूत करने और अपनी सामूहिक शक्ति को पहचानने का आह्वान…
डी ए भी पब्लिक स्कूल बोलानी के शिक्षक भुवनेश्वर मे सम्मानित। राष्ट्र संवाद.. संजय सिन्हा बड़बिल (ओडिशा) बोलानी डी ए भी पब्लिक स्कूल के समाजिक विज्ञान के शिक्षक रविनारायण मिश्रा को बीते रविवार को भुवनेश्वर के जयदेव विहार के गीत गोविंद सदन मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पाक्षिक समाचार पत्र “माटीभाषा” संपादक सह सचिव जेनामणि दिलीप कुमार नायक के द्वारा प्रदान की गई।इस अवसर पर भूतपूर्व विधायक प्रफुल्ल चंद्र घड़ाई,एवं इंजिनियर जमिनी दास उपस्थित रहे।इसके साथ साथ मदर्स पब्लिक स्कूल भुवनेश्वर मे मो भाषा साहित्य केंदुझर द्वारा “हिमांशु शेखर शिक्षक गौरव सम्मान 2025″से भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे उपस्थित…
31 दिसंबर को हाता में अटल स्मृति सम्मेलन होगा पूर्व सी एम अर्जुन मुंडा होंगे मुख्य अतिथि राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। भाजपा का पोटका विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन 31 दिसंबर को हाता स्थित त्रिपाठी भवन में रखा गया है। यह जानकारी भाजपा के पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुदीप डे ने सोमवार को हाता में प्रेसवार्ता कर दिया। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि मीरा मुंडा व शैलेन्द्र सिंह उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम पुरे देश भर में चलाया जा रहा है। सुशासन के प्रतीक देश के पूर्व प्रधानमंत्री…
चैत्र नवरात्रि ज्वारां महोत्सव की तैयारी को लेकर शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी की बैठक संपन्न, परमानंद कौशल संयोजक और महावीर प्रसाद सह संयोजक नियुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता चैत्र नवरात्रि ज्वारां महोत्सव की तैयारी आरंभ करने को लेकर आज शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी की बैठक अध्यक्ष दिनेश कुमार की। अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से ज्वारां के सफल आयोजन के लिए परमानन्द कौशल को संयोजक और महावीर प्रसाद को सह संयोजक नियुक्त किया गया, कोषाध्यक्ष के रूप में चंद्रिका निषाद सुकालू कार्य देखेंगे, महिला संयोजिका के रूप में जमुना निषाद कार्य करेंगी, दिनेश कुमार ने कहा की छत्तीसगढ़ी समाज…
लायंस क्लब भारत ने मनाई स्व. ठाकुर रणविजय सिंह की जयंती, 51 जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 29 दिसंबर लायंस क्लब भारत द्वारा आज सुबह स्वर्गीय ठाकुर रणविजय सिंह जी की जयंती श्रद्धा और सेवा भाव के साथ साकची स्थित भरत सिंह जी के कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भरत सिंह जी ने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय…
