सूर्य मंदिर पिकनिक स्थल में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का पारिवारिक मिलन सह वनभोज संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।सूर्य मंदिर पिकनिक स्थल में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में पारिवारिक मिलन सह वनभोज का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के सदस्यों ने अपने परिवार के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
इस अवसर पर उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने “संघे शक्ति कलियुगे” के मंत्र को आत्मसात करते हुए वैश्य समाज से आपसी एकजुटता मजबूत करने और अपनी सामूहिक शक्ति को पहचानने का आह्वान किया, ताकि समाज आर्थिक व सामाजिक रूप से और अधिक सशक्त बन सके।
पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और उन्होंने संगठन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
वनभोज के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, हाउजी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। गीत-संगीत और नृत्य कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में समाजसेवी दीपक भालोटिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शंकर लाल मित्तल एवं प्रदेश महामंत्री विकास गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सुनीता जायसवाल, जिला अध्यक्ष आलोक कुमार, जिला महामंत्री अभिषेक बजाज, ऋषि गुप्ता, शैलेश गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता भगत, धरीक्षण प्रसाद, दिनेश प्रसाद, कुमोद कुमार, अजीत गुप्ता, रामरतन खंडेलवाल, अनुभा गुप्ता, रीना साव, राजेश साव, बिंदु जायसवाल, पंकज जायसवाल, संजय सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

