डी ए भी पब्लिक स्कूल बोलानी के शिक्षक भुवनेश्वर मे सम्मानित।
राष्ट्र संवाद.. संजय सिन्हा
बड़बिल (ओडिशा) बोलानी डी ए भी पब्लिक स्कूल के समाजिक विज्ञान के शिक्षक रविनारायण मिश्रा को बीते रविवार को भुवनेश्वर के जयदेव विहार के गीत गोविंद सदन मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पाक्षिक समाचार पत्र “माटीभाषा” संपादक सह सचिव जेनामणि दिलीप कुमार नायक के द्वारा प्रदान की गई।इस अवसर पर भूतपूर्व विधायक प्रफुल्ल चंद्र घड़ाई,एवं इंजिनियर जमिनी दास उपस्थित रहे।इसके साथ साथ मदर्स पब्लिक स्कूल भुवनेश्वर मे मो भाषा साहित्य केंदुझर द्वारा “हिमांशु शेखर शिक्षक गौरव सम्मान 2025″से भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप मे भूतपूर्व सासंद प्रसन्न पत्ताशानी उपस्थित रहे,विषिष्ट अतिथि के रूप मे संग्राम केसरु सामंतराय,एवं नारायण सेनापति उपस्थित रहेःरविनारायण मिश्रा को सम्मान मिलने की खबर से बोलानी मे अभिभावकों के बीच खुशी देखी गई।सभी ने उक्त शिक्षक को बधाई दी।

