Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, 15 हजार पंजीकरण, फिट इंडिया का संदेश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, 15 हजार पंजीकरण, फिट इंडिया का संदेश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, 15 हजार पंजीकरण, फिट इंडिया का संदेश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत, खेलो इंडिया और फिट इंडिया के संकल्प को साकार करने की दिशा में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। बिष्टुपुर स्थित माईकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में लोकप्रिय सांसद श्री बिद्युत बरण महतो की गरिमामयी उपस्थिति से खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह दोगुना हुआ।

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू तथा जिला भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान को धरातल पर उतारने की एक सार्थक पहल है। उन्होंने युवाओं से खेल और योग को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और देश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच देकर उन्हें आगे बढ़ाना है।

    विधायक सरयू राय ने कहा कि झारखंड आज क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल जैसे खेलों में अग्रणी राज्य बन रहा है और ऐसे आयोजन भविष्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निखारने में सहायक होंगे। विधायक पूर्णिमा साहू ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है।

    महोत्सव के दौरान मैराथन, बैडमिंटन, खो-खो, योगासन, कबड्डी, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग एवं फुटबॉल सहित कुल आठ खेलों का आयोजन किया गया। सभी प्रशिक्षकों और आयोजन में योगदान देने वाले पदाधिकारियों को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन खिलाड़ियों, कोचों और अभिभावकों ने सुना। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल में अनंत संभावनाएं हैं और आने वाले समय में भारत कई विश्वस्तरीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने जा रहा है।

    सांसद खेल महोत्सव में लगभग 15 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि करीब 10 हजार खिलाड़ियों ने सीधे भाग लिया। विशेष योगदान के लिए क्रीड़ा भारती के प्रदेश सचिव राजीव कुमार, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में सांसद खेल महोत्सव के संयोजक संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

    15 हजार पंजीकरण जमशेदपुर में सांसद खेल महोत्सव के तहत 5 किमी मैराथन का भव्य आयोजन फिट इंडिया का संदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीमडीह में हाथियों का कहर, ग्रामीण पर जानलेवा हमला, वन संरक्षण व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
    Next Article शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर चमरिया गेस्ट हाउस में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन के बाहर सड़क हादसे में युवक की मौत

    September 26, 2026

    बरियारपुर पूर्वी गांव में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति

    September 26, 2026

    *गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार की पहल लाई रंग, बखरी में बनेगा प्रखंड स्तरीय आधुनिक स्टेडियम*

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन के बाहर सड़क हादसे में युवक की मौत

    बरियारपुर पूर्वी गांव में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति

    *गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार की पहल लाई रंग, बखरी में बनेगा प्रखंड स्तरीय आधुनिक स्टेडियम*

    पेड़ से टकराई पटना से हसनपुर-बिथान जा रही बस, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल

    दिनकर जयंती के अवसर पर सिमरिया में विराट कवि सम्मेलन आयोजित।बीहट।यदुनंदन।दिनकर स्मृति विकास समिति, स

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    शादी से इनकार के बाद छात्रा की मौत मामले में प्रेमी पर केस दर्ज, कॉल डिटेल से जांच को मिली दिशा

    नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, टूटे एसी कोच के शीशे, यात्रियों में मचा हड़कंप, आरपीएफ कर रही जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.