Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “नानक नाम चढ़दी कला – तेरे भाने सरबत का भला” ( परमात्मा सभी का कल्याण क्रेन ) – गुरु ग्रंथ साहिब का यह उपदेश मेरे जीवन का मूल स्रोत है – काले
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    “नानक नाम चढ़दी कला – तेरे भाने सरबत का भला” ( परमात्मा सभी का कल्याण क्रेन ) – गुरु ग्रंथ साहिब का यह उपदेश मेरे जीवन का मूल स्रोत है – काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “नानक नाम चढ़दी कला –
    तेरे भाने सरबत का भला” ( परमात्मा सभी का कल्याण क्रेन ) – गुरु ग्रंथ साहिब का यह उपदेश मेरे जीवन का मूल स्रोत है – काले

    सेवा, संवेदना और समर्पण का ऐतिहासिक संकल्प – यही पहचान है “हर हर महादेव सेवा संघ” की

    वर्ष 2025 काले कंबल सेवा अभियान के 25वर्ष हुए पूरे , हजारों जरूरतमंदों को ठंड से मिली जीवनदायी राहत

    शहरवासियों ने मुक्तकंठ से इस मानवीय पहल की सराहना की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर।सेवा को संस्कार और संवेदना को शक्ति मानते हुए हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा इस वर्ष संचालित व्यापक कंबल वितरण अभियान का आज सफल, गरिमामय एवं ऐतिहासिक ढंग से समापन हुआ। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में यह अभियान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निरंतर, सुव्यवस्थित और पूर्ण मानवीय भाव के साथ संचालित किया गया। इसका उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े उस व्यक्ति तक पहुँचना था जो कड़ाके की ठंड में सबसे अधिक संघर्ष करता है।

    अभियान के अंतिम दिन छोटा गोविंदपुर, यशोदा नगर, रेलवे फाटक गोविंदपुर, डिपो बस्ती, मिल एरिया, गोडाउन एरिया, बर्मामाइन्स, बिरसानगर संडे मार्केट सहित अनेक क्षेत्रों में जरूरतमंदों, बुजुर्गों और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। इससे पूर्व ग्रामीण अंचलों में पटमदा, पोटका, घाटशिला, धालभूमगढ़, मुसाबनी, जादूगोड़ा , सबर बस्ती सहित सैकड़ों गांवों, टोलों और दुर्गम बस्तियों तक सेवा पहुँचाई गई। शहरी क्षेत्रों में साकची कार्यालय से समन्वय करते हुए शहर की लगभग हर प्रमुख बस्ती, आश्रम, मंदिर परिसर और श्रमिक इलाकों में जरूरतमंदों को ठंड से राहत के भाव से कम्बल प्रदान किया गया । इनमें घर बार छोड़ शहर में प्रवास करने वाले असंख्य साधु महात्मा भी शामिल हैं।

    यह अभियान केवल कंबल वितरण का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण बना। हर हर महादेव सेवा संघ ने यह संदेश स्पष्ट किया कि सेवा कोई एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि जीवन भर निभाई जाने वाली सामाजिक प्रतिबद्धता है। यह अभियान इस बात का प्रमाण है कि जब संकल्प दृढ़ हो और भाव सच्चा हो तो मानवीय संवेदना समाज की सबसे बड़ी पीड़ा को भी कम कर सकती है।

    इस अवसर पर संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा-
    “सेवा ही हमारा संकल्प है और संवेदना ही हमारी शक्ति। जब ठंड जीवन के लिए चुनौती बन जाती है तब जरूरतमंदों के बीच खड़ा होना ही सच्ची मानव सेवा है। पिछले 25 वर्षों से हर हर महादेव सेवा संघ इसी भावना के साथ कार्य करता आ रहा है। हमारी सेवा कभी किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रही, बल्कि उस अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का प्रयास जो सबसे अधिक असहाय है। यह अभियान समस्त शहरवासियों, समर्पित कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और समाजसेवी साथियों के अथक परिश्रम का परिणाम है। उनके बिना यह ऐतिहासिक सेवा संभव नहीं थी।”

    संघ ने यह संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी हर हर महादेव सेवा संघ इसी सेवा भाव के साथ समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। सेवा का यह दीप निरंतर जलता रहेगा और समाज में आशा, विश्वास और मानवता का प्रकाश फैलाता रहेगा।

    समस्त शहरवासियों ने संघ द्वारा विगत 25 वर्षों से निरंतर किए जा रहे इस मानवीय सेवा कार्य की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

    “नानक नाम चढ़दी कला - तेरे भाने सरबत का भला” ( परमात्मा सभी का कल्याण क्रेन ) - गुरु ग्रंथ साहिब का यह उपदेश मेरे जीवन का मूल स्रोत है - काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत संतों का देश, यहां सांटा की जरूरत नहीं : हिंदू पीठ
    Next Article मनरेगा बहाल करो, VB-ग्राम जी एक्ट निरस्त करो : केशव महतो कमलेश

    Related Posts

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.