संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की समीक्षा बैठक आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री ज्योति सिंह मथारू, जिला GPCC पर्यवेक्षक सह उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग, झारखण्ड सरकार उपस्थित रहे।

बैठक में जमशेदपुर ग्रामीण, पोटका, पटमदा, बोडाम, साकची, गोलमुरी, बिरसानगर, टेल्को, मानगो एवं कदमा–सोनारी प्रखण्डों के अंतर्गत पंचायत कमिटी, वार्ड कमिटी एवं BLA-2 के गठन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर श्री मथारू ने कहा कि शेष बचे पंचायत कमिटी, वार्ड कमिटी एवं BLA-2 के चयन व गठन का कार्य एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन जिला अध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया। बैठक में प्रखण्ड पर्यवेक्षक खगेनचन्द्र महतो, कमलेश कुमार पाण्डेय, अखिलेश सिंह यादव, सामंता कुमार, बिजय यादव, प्रिंस सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी सहित कई प्रखण्ड प्रभारी एवं अध्यक्ष उपस्थित रहे। वहीं मण्डल अध्यक्षों, कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयारी करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

