न्यूज डेस्क बिहार : 15मार्च को झारख़न स्थित जमशेदपुर के बिस्टूपुर तुलसी भवन में आयोजित राष्ट्र संवाद समूह का रजत जयंती भव्य रहा ।इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्र संवाद की टीम को राष्ट्र संवाद के संपादक श्री देवानंद सिंह के सानिध्य में एक नए क्रांति का संचार हुआ फिर नए जोश उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली। राष्ट्र संवाद कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मान करने का अवसर मिला :चन्दन शर्मा । राष्ट्र संवाद पत्रिका के बिहार ब्यूरो चीफ चन्दन शर्मा ने कहा कि हमें खुशी है कि जमशेदपुर के तुलसी भवन में 15 मार्च को राष्ट्र संवाद…
Author: Begusarai Samvad
पिंकल कुमार की रिपोर्ट बेगूसराय :बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. गुरुवार (14 मार्च) देर शाम की घटना है. बदमाशों ने सिंघौल थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के ढाला के पास इस घटना को अंजाम दिया है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है. उसकी उम्र करीब 25 साल के आसपास है. घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सौरभ बाइक से कहीं जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़…
वीरपुर, बेगूसराय:वीरपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी है ।इसी कड़ी में वीरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सहुरी बहियार में छापेमारी कर 10 लीटर निर्मित व 200 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब की बरामदगी की गई । इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व वीरपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में चार शराब कारोबारी का शामिल होने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। इस छापेमारी अभियान से अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप व्याप्त है। छापेमारी अभियान…
खेलते खेलते पानी के टैंक में गिरा डेढ़ साल का बच्चा, डूबने से गई जान, मां बाप का था इकलौता संतान। संवाददाता पूजा सिंह की रिपोर्ट सहेबपुर कमाल: थाना क्षेत्र के सनहा पूर्वी में घर के अंडर ग्राउंड वाटर टैंक के चेम्वर में डूबने से डेढ़ साल का मासूम की मौत हो गई। हादसे के एक घंटे बाद बच्चे को वाटर टैंक से निकाला गया। लेकीन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक बच्चे की पहचान सनहा पूर्वी वार्ड संख्या 1 के अरविंद साह का पुत्र देवराज के रुप में हुई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बछबाड़ा, बेगूसराय :एनबीसी पटना के द्वारा रेल पुलिस बछबाड़ा के सहयोग से बछबाड़ा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से कोडीन युक्त प्रतिबंधित सीरप 450 कार्टून प्रति कार्टून 200 बोतल प्रति बोतल 100 एम एल कुल 9000 लीटर बरामद किया गया है। एन बी सी की टीम द्वारा अग्रतर कारवाई की जा रही है।इस की जानकारी बरौनी रेलवे सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने दी।
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बरौनी, बेगूसराय: रेल अंचल निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में एलटीएफ-3 की टीम ने बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या आठ के उपरी पुल के निकट थैला में लावारिस हालत में विदेशी शराब को पुलिस ने बरामद किया है ।
जमशेदपुर , बेगूसराय :शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास जमशेदपुर महानगर की एक बैठक बिस्टूपुर तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में हुई। पूर्वी भारत के संयोजक और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता जी और न्यास के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमण झा जी की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जून माह में झारखंड में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पर विचार विमर्श था। राष्ट्रिय अधिवेशन NEP 2020 के सफल क्रियान्वयन पर आधारित होगा। जिसमें पूरे देश से 500 प्रतिभागी शमिल होगे। सरकारी और गैर सरकारी विश्वविद्यालयों के 50 से ज्यादा कुलपतियों के शामिल होने की उम्मीद है।…
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर पहूंच कर अग्रिम कारवाई में जुटे थाना अध्यक्ष पवन कुमार। चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय: भगवानपुर थाना क्षेत्र के पिपरा समसा पथ के रसलपुर दुर्गा स्थान के समीप एक अनियंत्रित वाहन के द्वारा रसलपुर निवासी बिट्टू कुमार के पांच वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार को धक्का मार दिए जाने से आदित्य कुमार की मौत हो गई ।मिली जानकारी के अनुसार आदित्य को ग्रामीणों और परिजन की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने आदित्य कुमार को मृत घोषित कर दिया। आदित्य अपने मां काजल देवी के साथ अपने घर…
छापेमारी में पुलिस बल एवं कई थानाध्यक्ष हैं शामिल। चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय :पुलिस इन दिनों लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है और अपराधियों को गिरफ्तार करने की मुहिम चला रखी है इसी अभियान के तहद रविवार को सस्तीपुर और बेगूसराय पुलिस मिलकर बॉर्डरिंग इलाकों के कई थाना अध्यक्ष दलबल के साथ रोसरा डीएसपी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध सघन छापेमारी की जारी रही है इस छापामारी में भगवानपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पवन कुमार विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप,एवं मंसूरचक थानाध्यक्ष शामिल हैं।
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय : लुट कांड के वारंटी पासोपुर निवासी सिकंदर राय के पुत्र प्रिंस उर्फ मंगल को एवं गेहूँनी बदिया निवासी स्व.उमेश पासवान के पुत्र नवीन पासवान को 10लीटर देशी शराब के साथ थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।इस छापेमारी में एस आई राजीव कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे ।
