Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक युवक की गोली मारकर हत्या,पुलिस मामले की जांच में जुटी…
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    एक युवक की गोली मारकर हत्या,पुलिस मामले की जांच में जुटी…

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पिंकल कुमार की रिपोर्ट
    बेगूसराय :बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. गुरुवार (14 मार्च) देर शाम की घटना है. बदमाशों ने सिंघौल थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के ढाला के पास इस घटना को अंजाम दिया है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है. उसकी उम्र करीब 25 साल के आसपास है.
    घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सौरभ बाइक से कहीं जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. फायरिंग में सौरभ को चार से पांच गोली लगने की खबर है. वह किसी काम से निकला था. कुछ देर बाद ही घर वालों को सूचना मिली कि सौरभ को किसी ने गोली मार दी है.गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. युवक की गंभीर हालत को देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया. इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पूर्व भी सौरभ के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
    घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि सौरभ का भी आपराधिक इतिहास रहा है. वो शराब का भी धंधा करता था. वो जेल से हाल ही में निकला था. आर्म्स एक्ट में उसे जेल भेजा गया था. पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई है कि वो किसी महिला से चैट करता था. जमीन के कारोबार से भी जुड़ा था. इन तीनों एंगल से जांच हो रही है.
    सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि हत्या किस वजह से हुई है जांच की जा रही है. हत्या शराब को लेकर हुई है या फिर महिला के साथ चैटिंग को लेकर कोई विवाद हुआ है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीरपुर पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर निर्मित व 200 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब को किया बरामद
    Next Article राष्ट्र संवाद ने मनाया 25 वां साल पर धुमधाम से रजत जयंती, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सांसद विद्युत वरण महतो

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.