प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर पहूंच कर अग्रिम कारवाई में जुटे थाना अध्यक्ष पवन कुमार।
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर , बेगूसराय: भगवानपुर थाना क्षेत्र के पिपरा समसा पथ के रसलपुर दुर्गा स्थान के समीप एक अनियंत्रित वाहन के द्वारा रसलपुर निवासी बिट्टू कुमार के पांच वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार को धक्का मार दिए जाने से आदित्य कुमार की मौत हो गई ।मिली जानकारी के अनुसार आदित्य को ग्रामीणों और परिजन की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने आदित्य कुमार को मृत घोषित कर दिया। आदित्य अपने मां काजल देवी के साथ अपने घर जा रहा था जब रसलपुर दुर्गा स्थान के समीप टेंपू रुका तो काजल देवी और आदित्य टेंपू से उतरे इसी क्रम में एक अज्ञात स्कॉर्पियो आदित्य को धक्का मार कर तेज गति से भाग गया।इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पवन कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर पहूंच कर अग्रिम करवाई में जुट गए हैं।


