Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया पद से इस्तीफा– टूट गया बीजेपी–जेजेपी का गठबंधन, डिप्टी सीएम ने वापस की सरकारी गाडियां– बुलाई गई बैठक
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया पद से इस्तीफा– टूट गया बीजेपी–जेजेपी का गठबंधन, डिप्टी सीएम ने वापस की सरकारी गाडियां– बुलाई गई बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया पद से इस्तीफा– टूट गया बीजेपी–जेजेपी का गठबंधन, डिप्टी सीएम ने वापस की सरकारी गाडियां– बुलाई गई बैठक

    हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और जजपा का गठबंधन टूट गया है। जिसके बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने पूरे मंत्री परिषद के साथ अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पहले उन्होंने चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में भाजपा और सभी निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग भी की और इसके बाद फिर राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। कहा जा रहा है कि भाजपा के निर्दलीय विधायकों के साथ ही अब नई सरकार बना सकती है। इसके अलावा बता दें की जेजेपी के भी करीब 7 विधायक अपना पाला बदलकर भाजपा की सरकार को समर्थन कर सकते हैं और अगर ऐसा हुआ तो यह हरियाणा की राजनीति में सबसे बड़ा खेला होगा। भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों से समर्थन पत्र भी ले लिए हैं।

    *डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपनी सभी सरकारी गाड़ियां वापस लौटाई*

    वहीं आपको बता दें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपनी सभी सरकारी गाड़ियां वापस लौटा दी हैं। ऐसे में गठबंधन के टूट जाने की चर्चाएं एकदम साफ हो गई हैं। और इसके अलावा जजपा में भी टूट की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, खबर मिली है की जजपा के विधायक देवेंद्र बबली भी भाजपा की बैठक में शामिल होंने जा रहे हैं।

     

     

     

    *सीएम मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में होगी बैठक*

    बैठक के लिए पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और साथ ही तरुण चुघ चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुके है। सूत्रों के अनुसार विधायक दल की ये बैठक सीएम मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में होने जा रही है। वहां पर बैठक में एक नया नेता चुना जाएगा। अब बैठक में ही तय होगा कि पार्टी इस चुनाव में मनोहर लाल के नेतृत्व में ही उतरने वाली है या फिर कोई और नया चेहरा सामने आएगा। वहीं खबर आ रही है कि, मंत्रिमंडल के कुछ चेहरे बदले जाएंगे और आने वाली नई कैबिनेट में निर्दलीयों को अधिक महत्व दिया जाएगा।

     

     

     

    *लोक सभा चुनाव में 10 की 10 सीटें जीतकर जेजेपी के बिना भी हरियाणा में सरकार बनाएगी बीजेपी – गोपाल कांडा*

    वहीं पर सिरसा के विधायक और साथ ही हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा का कहना है कि बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन लगभग टूट चुका है। साथ ही कहा की लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी 10 की 10 सीटें जीतेगी और जेजेपी के बिना भी हरियाणा में सरकार बनाएगी।
    इसी के साथ साथ हरियाणा के निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत का ये भी कहना है कि हमने पहले से ही सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार को अपना समर्थन दे दिया है और सीएम मनोहर लाल से मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई। वहां पर बातचीत करने के बाद मुझे ऐसा आभास हुआ था जजपा से गठबंधन को तोड़ने की शुरुआत हो चुकी है।

     

     

     

     

    *नीलोखेड़ी के निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर ने भी बीजेपी को अपना समर्थन दिया*

    वहीं पर नीलोखेड़ी से दूसरे निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर ने भी सीएम मनोहर लाल से मुलाकात करी और कहा कि हमने भी पहले से ही बीजेपी को समर्थन दिया हुआ था। और इसके साथ सीएम के साथ बैठक के दौरान हमने निर्वाचन क्षेत्र में जो भी कार्य किए जा रहे हैं उन के बारे में चर्चा भी की। हालांकि वहां पर हमने गठबंधन के बारे में किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं की।

    *लोकसभा चुनावों में सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनने के कारण टूटा गठबंधन*

    वहीं आपको बता दें की सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनने की वजह से ये गठबंधन टूटने को खबर सामने आ रही हैं। इसके साथ जननायक जनता पार्टी ने भी दिल्ली में अपनी बैठक बुलाई है। जहां पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर हुई चर्चा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे।

    *सीएम ने देर शाम आवास पर बुलाई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक*

    वहीं इससे पहले देर शाम सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने आवास पर एक अनौपचारिक कैबिनेट बैठक भी बुलाई थी। जिसमें गृह मंत्री अनिल विज के साथ साथ शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, कृषि मंत्री जेपी दलाल के साथ साथ कई सारे मंत्री वहां पर मौजूद रहे थे। उनके साथ डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा भी बैठक में मौजूद थे। खबर मिली है की वहां बैठक में लोकसभा चुनाव समेत कई सारे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि इस मीटिंग में डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला के साथ साथ जजपा का कोई भी मंत्री वहां नहीं पहुंचा था।

    डिप्टी सीएम ने वापस की सरकारी गाडियां– बुलाई गई बैठक सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया पद से इस्तीफा– टूट गया बीजेपी–जेजेपी का गठबंधन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअज्ञात वाहन द्वारा धक्का मार दिए जाने से 5 वर्षीय आदित्य की हो गई मौत।
    Next Article नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में सनातन उत्सव समिति ने साकची बाज़ार में किया लड्डू वितरण, कहा – CAA केवल झांकी है, NRC और UCC अभी बाकी है

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.