Author: Begusarai Samvad

गणेश प्रसाद की रिपोर्ट भगवानपुर (बेगूसराय)प्रखंड मुख्यालय स्थित आजाद स्पोर्टिंग क्लब दहिया द्वारा आयोजित प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ग्राउंड में रविवार को क्रिकेट टुर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दहिया एवं नोनपुर के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर नोनपुर ने 7 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओभर में 179 रन बनाकर दहिया को जीत के लिए 180 रनो का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में दहिया ने 13 ओभर चार गेंदो पर ऑल आउट हो गई इस प्रकार नोनपुर ने दहिया को 87 रनो से पराजित किया जिसमें नोंनपुर की टीम के प्लेयर पंकज कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया…

Read More

कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर शहर के संत कबीर कॉलेज के पास युवा-छात्र संगठन के तत्वावधान में गरीब , असहाय , मेघावी व जरूरतमंद लगभग 250 छात्र-छात्राओं के बीच सामान्य ज्ञान की पुस्तक का वितरण किया गया l मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन शिक्षाविद प्रोफेसर अमरजीत कुमार ने की l अपने सम्बोधन के क्रम में समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि शिक्षा हमें विभिन्न प्रकार का ज्ञान और कौशल को प्रदान करती है। यह सीखने की निरंतर, धीमी और सुरक्षित प्रक्रिया है, जो हमें ज्ञान प्राप्त करने में मदद करती…

Read More

कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट स्थानीय बिथान बाजार के छापरिया भवन में रक्तदान शिविर का उदघाटन हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार राय ,बिथान थानाध्यक्ष मो0 खुशबुद्दीन ,चिकित्सा पदाधिकारी बिथान डॉ मनोज़ कुमार सिंह , मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय संयोजक आलोक मुरथलिया ने संयुक्त रूप से किया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मारवाड़ी युवा मंच बिथान के अध्यक्ष प्रदीप कुमार टेवरीवाल तथा मंच संचाल संयोजक प्रदीप सिंधी ने किया । डॉ मनोज कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष मो0 खुशबुद्दीन ने भी अपना रक्तदान कर पूण्य के भागी बने । जिसमें काफी संख्या में युवाओं ने बढ़ चढ़कर ब्लड डोनेट किया…

Read More

वीरपुर बेगूसराय वीरपुर प्रखंड के डीहपर पंचायत स्थित महादेव मठ मुज्जफरा के प्रांगण में प्रखंड वार्ड सदस्य संघ, वीरपुर का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपमुखिया अजित कुमार महतों तथा संचालन गंगाराम पासवान ने किया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए संघ के संस्थापक सह प्रदेश प्रधान संरक्षक योगाचार्य गुड़ाकेश कुमार ने कहा कि उपेक्षा करने वाले को वोट की चोट से मिलेगा करार जबाव। संघ ने पिछले तीन माह से लगातार चेतावनी देकर मौका दिया। लेकिन सरकार ने अंहकार वश नहीं माना। अब प्रत्याशियों और सरकार को सबक सिखाते हुए एक तरफ अवसरवादी व मतलबी प्रत्याशियों को…

Read More

गणेश प्रसाद की रिपोर्ट भगवानपुर(बेगूसराय)एआईएस एफ भगवानपुर अंचल परिषद इकाई का सम्मेलन दामोदरपुर हाई स्कूल में तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली छात्र नेता ब्बलू कुमार, दिलीप कुमार एवं रोहित कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई सम्मेलन की शुरुआत झंडोत्तोलन से हुई झंडोत्तोलन एआईएसएफ सहायक जिला सचिव मोहम्मद हशमत उर्फ बालाजी ने किया इस मौके पर आमसभा आयोजित की गई जिसे संबोधित करते हुए एआईएसएफ जिला प्रभारी अनिल कुमार अंजान ने कहा वर्तमान समय में केंद्र और राज्य दोनों डबल ईंजन की सरकार मिलकर बिहार के शिक्षा व्यवस्था को समाप्त करने पर तुली हुई है यह सरकार शिक्षा का नीजिकरण करते हुए…

Read More

मधुबनी से संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट ऑल इंडियन रिपोटर्स एसोसिएशन(आईरा) के आठवाँ स्थापना दिवस पर पत्रकार सम्मेलन का आयोजन प्रेस क्लब मधुबनी में हुआ।प्रेस क्लब में ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन(आईरा) ने पत्रकार संतोष कुमार शर्मा को पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य को लेकर सम्मानित किया गया।आईरा ने आईरा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह, राजीव झा,बिंदु भूषण ठाकुर, सुजीत गुप्ता,बृजेश चंद्र ,कुमार निखिल ,मोहम्मद करीमुल्ला,जयलेंद्र यादव, प्रवीण ठाकुर, रौशन ठाकुर,सुमित राउत,पप्पू पूर्वे,मनीष सिंह यादव, गौरश जोशी समेत जिले से पहुंचे तमाम पत्रकारों को सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए संतोष कुमार शर्मा ने कहा सम्मेलन में मधुबनी जिला के बिभिन्न प्रखंडों…

Read More

कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर बिहार सरकार जहाँ पुरे बिहार में घर घर मे शौचालय निर्माण करवाने एवं नल जल के पानी मुहैया करवाने का काम किया है ,साफ सफाई पर जोर दे रही है वही समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखण्ड के अंतर्गत दुधपुरा पंचायत भवन में आज तक न ही शौचालय का निर्माण किया गया और न ही चापाकल गाड़ी गई है।और गंदगी भी भड़ी हुई है, जबकि उक्त कार्यालय में जब मीटिंग होती है तो कई महिला जनप्रतिनिधि भी बैठक में पहुंचती है।वही इस कार्यालय के प्रांगण में डीहवार स्थान रहने से कई श्रद्धालु लोग पूजा करने…

Read More

सुदिष प्रसाद की रिपोर्ट मांझागढ़/गोपालगंज। बीते शुक्रवार को सिवान जिले के दरौली प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनौली के प्रखंड शिक्षक प्रमोद कुमार पांडे को विद्यालय जाते समय घात लगाए हुए अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। अपराधियों के इस कुकृत्य से वहां के शिक्षको में काफी रोष व्याप्त है। इस प्रकार की घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों में प्रशासन का खौफ बिल्कुल ही नही है। सरकार भी अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम दिख रही है। गोपालगंज जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता रौशन कुमार ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुये कहा…

Read More

शुभम श्रीवास्तव की रिपोर्ट गोपालगंज । जिले में दो वर्ष से नीचे के सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए आगामी 7 मार्च (प्रथम चक्र) से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत जिला के सभी प्रखंडों में चयनित सत्र स्थलों पर गर्भवती महिलाओं एवं 2 वर्ष तक के बच्चों का विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाव को ले टीकाकरण किया जायेगा। 90 प्रतिशत आच्छादन की प्राप्ति को लेकर इस अभियान में शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी, मिजल्स, विटामिन ए, डीपीटी बूस्टर डोज, मिजल्स बूस्टर…

Read More

आलोक कुमार की रिपोर्ट थावे/गोपालगंज । बिहार राज्य भारत स्काउट के द्वारा प्लास्टिक टाइल टर्नर, हीरो लेवल कार्यक्रम के तहत , स्वच्छता अभियान के साथ साथ थावे प्रखण्ड के विदेशी टोला छठ घाट पर बने तालाब में जमे कचड़े प्लास्टिक , कपड़ो , कचड़े को पानी से निकालकर स्वच्छ और साफ सफाई की गई।ये कार्यक्रम जिला संगठन आयुक्त रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया । इस अभियान में स्वाति रानी,अंसल कुमारी ,पायल शर्मा ,स्वाति कुमारी ,ब्यूटी कुमारी ,सपना कुमारी ,रितु कुमारी ,कुशुम कुमारी ,प्रिया कुमारी ,अंजुला कुमारी आदि स्काउट के छात्रा शामिल थी।

Read More