आलोक कुमार की रिपोर्ट गोपालगंज। मीरगंज एनएच 531पर थावे थाने के सामने परिवहन विभाग ने शनिवार को सघन जांच अभियान चलाया।जिसमे बिना कागजात के दस बाइक एवम एक सिटी राइड को जब्त कर चालान काटा। एमवीआई सुनील कुमार सिंह द्वारा ट्रैक्टर,चार पहिया वाहन,दो पहिया वाहन तक जांच किया गया। जांच के दौरान प्रदूषण,हेमलेट,सीट बेल्ट,गाड़ी का कागजात ,एनसुरेन्स,ड्राइवरी लाइसेंस सहित अन्य कागजातों को जांच किया गया।एमवीआई ने बताया की दस बाइक एवम एक सिटी राइड से 39 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।वाहन जांच के दौरान पुलिस पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
Author: Begusarai Samvad
। राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट । गोपालगंज गोपालगंज में आज जदयू0 मुख्य प्रवक्ता सह पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने एक बैठक में बताया कि बिहार में जब से नीतीश कुमार की सरकार आयी है तब से राज्य का लगातार विकास हो रहा है। श्री पटेल ने कहा कि बिहार की आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2005- 06 में निगेटिव 1.69 प्रतिशत थी जब उसके बाद नीतीश कुमार की नेतृत्व में नई सरकार आयी तो वर्ष 2006-07 में राज्य की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर स्थिर मूल्य पर 16.18 प्रतिशत हो गयी। तब से बिहार राज्य की वृद्धि दर लगातार राष्ट्रीय वृद्धि…
संतोष पाठक की रिपोर्ट ।। कुचायकोट/गोपालगंज। शनिवार को प्रखंड के सभागार भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षात्मक बैठक बीड़ीओ वैभव शुक्ल द्वारा किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास एप प्लस सूची की समीक्षा की गई। बीडीओ ने सभी आवास सहायकों को निर्देश दिया कि जो भी सम्बन्धित कागजात है उसको अविलंब कार्यालय में जमा करें ताकि समय के साथ लाभुकों को लाभ दी जा सके। समीक्षात्मक बैठक में बीड़ीओ ने पाया कि आवास एप प्लस की प्रतीक्षा सूची में शामिल कई लाभुकों के पास जमीन उपलब्ध नहीं है। इसपर बीड़ीओ ने लेखा सहायक रमेश कुमार को स्पष्ट…
कुचायकोट /गोपालगंज । कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित भठवा मोड़ के पास आज वशिष्ठ सम्मान अर्पण समारोह सह संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी का विषय “पढ़ती बेटियां बदलता परिवेश “रखा गया है। शिक्षा सुरभि फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस दूसरे कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है ।कार्यक्रम के आयोजक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाले वशिष्ठ सम्मान अर्पण समारोह तथा “पढ़ती बेटियां बदलता परिवेश” विषय पर आयोजित संगोष्ठी को लेकर आवश्यक तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया की शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसी एक शिक्षक को वशिष्ठ…
संतोष पाठक की रिपोर्ट गोपालगंज कुचायकोट पुलिस ने थाना क्षेत्र के भठवां मोड़ के पास वाहन जांच के क्रम में दो अलग-अलग कार्रवाई में 204 बोतल शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो बाइक भी जब्त कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।मिली जानकारी के अनुसार कुचायकोट पुलिस की एक टीम एनएच 27 पर भठवा मोड़ के पास वाहनों की जांच कर रही थी ।इस क्रम में उत्तर प्रदेश के तरफ से आ रहे एक बाइक…
गोपालगंज । आसन्न विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर एनडीए के घोषित प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर संपर्क स्थापित किया. साथ बथुआ बाजार स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संजय मिश्र के आवास पर एक बैठक किया. जहाँ पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में विकास को प्राथमिकता देना मेरे घोषणा पत्र में शामिल है. मैं त्रिस्तरीय पंचायत के सदस्यों का मान-सम्मान देने का कार्य करूँगा. उनके तरफ उठने वाले विरोधी नजरों को झुकाने का काम करूंगा. उनके मान-सम्मान की रक्षा व सुरक्षा के लिए हर चौक-चौराहों के अलावे…
पंचदेवरी/गोपालगंज । बहेरवा बाजार के DST ग्राउंड में 13 मार्च से होने वाले क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारी जोरों से चल रहा है । इस मैच में पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी के साथ साथ विजेता टीम को बुलेट तो वही उप विजेता टीम को बजाज CT 10 देने का फैसला किया गया है, फाईनल मैच के मैन ऑफ द सीरीज होने वाले खिलाड़ी को रेंजर साइकल तो मैन ऑफ द मैच होने वाले खिलाड़ी को कूलर दिया जाएगा । इस वर्ष के आयोजन में कुल 8 टीमें भाग ले रही है जिसमे की 4 उत्तरप्रदेश तो 4 बिहार की टीम…
भोरे/गोपालगंज। अजीत श्रीवास्तव की रिपोर्ट ।। भोरे थाना क्षेत्र के मिश्र खजुरहां से कृषियंत्र विक्रेता के दुकान से रात्रि में चारा मशीन की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। बताया जाता है कि उचका गांव थाना क्षेत्र के अरना बाजार निवासी मंसूर आलम ने मिश्र खजुरहा मुख्य मार्ग मे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पास प्रो० मेनको ट्रैक्टर्स के नाम से कृषि यंत्र का दुकान किए है। बीते रात्रि मंसूर आलम के दुकान से चारा मशीन की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया। मंसूर आलम ने काफी खोज बीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंसूर आलम…
मधुबनी से संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट कैट जयनगर के पदाधिकारियों के साथ दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार , प्रमंडलीय आरक्षी महा निरीक्षक ललन मोहन प्रसाद , मधुबनी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश के साथ विधि व्यवस्था एवं मासिक समन्वय की बैठक के लिए कैट जयनगर के द्वारा प्रस्ताव दिया गया । जिस पर प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार ने सहमति प्रदान किया । साथ में उन्होंने स्पष्ट तौर पर इस बात को कहा किसी भी प्रकार की समस्या व्यापार या व्यापारियों को हो उनके संज्ञान में संस्था के द्वारा दिया जाए। तत्पश्चात सभी लोगों के द्वारा मिथिला की परंपरा…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट *समस्तीपुर* : जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर, डीपीएम जीविका, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी एजीएम एसएफसी, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं गूगल मीट के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी,दलसिंहसराय एवं रोसरा जुड़े हुए थे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नांकित निर्देश दिए गए: जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूरे राज्य में लगभग 90% परिवार, जन वितरण प्रणाली का लाभ ले रहे हैं। पहले यह आंकड़ा 85% था,…
