
संतोष पाठक की रिपोर्ट ।।
कुचायकोट/गोपालगंज। शनिवार को प्रखंड के सभागार भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षात्मक बैठक बीड़ीओ वैभव शुक्ल द्वारा किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास एप प्लस सूची की समीक्षा की गई। बीडीओ ने सभी आवास सहायकों को निर्देश दिया कि जो भी सम्बन्धित कागजात है उसको अविलंब कार्यालय में जमा करें ताकि समय के साथ लाभुकों को लाभ दी जा सके। समीक्षात्मक बैठक में बीड़ीओ ने पाया कि आवास एप प्लस की प्रतीक्षा सूची में शामिल कई लाभुकों के पास जमीन उपलब्ध नहीं है। इसपर बीड़ीओ ने लेखा सहायक रमेश कुमार को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन लाभुकों के पास जमीन उपलब्ध नहीं है उनको राशि नहीं भेजी जाय। जमीन उपलब्धता की स्थिति में उनको लाभ दिया जाएगा। वहीं जिनको लाभ वित्तीय वर्ष 2021-22 में लाभ दी जा रही है वैसे लाभुकों से दो दिन में शपथ पत्र व अन्य कागजात जमा करने का निर्देश सभी आवास सहायकों को दिया गया। वहीं आम सभा की प्रति जिस आवास सहायकों ने नहीं जमा किया उनको कड़ी फटकार भी लगाया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना वित्तीय वर्ष में दिए गए सभी आवास समय पर पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया। लेखा सहायक रमेश कुमार, आवास सहायक सुमंत कुमार सिंह, अजीत सिंह, सुग्रीव कुमार, अरुण कुमार, सुबोध कुमार शुक्ला, राहुल कुमार सिंह, प्रकाश कुमार सिंह, कृति कुमारी, रविरंजन,आजाद अली, ब्रजेश कुमार चौबे, कार्यपालक सहायक धर्मेन्द्र कुमार, इंद्रजीत कुमार सहित सभी पंचायतों के आवास सहायक आदि थे
