कुचायकोट /गोपालगंज ।
कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित भठवा मोड़ के पास आज वशिष्ठ सम्मान अर्पण समारोह सह संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी का विषय “पढ़ती बेटियां बदलता परिवेश “रखा गया है। शिक्षा सुरभि फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस दूसरे कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है ।कार्यक्रम के आयोजक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाले वशिष्ठ सम्मान अर्पण समारोह तथा “पढ़ती बेटियां बदलता परिवेश” विषय पर आयोजित संगोष्ठी को लेकर आवश्यक तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया की शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसी एक शिक्षक को वशिष्ठ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अपने अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया की पढ़ती बेटियां बदलता परिवेश विषय पर संगोष्ठी के लिए जिन विद्वानों को आमंत्रित किया गया है, उनमें भारत सरकार के पूर्व सचिव विजय कुमार चौबे, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रोफेसर डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह ,इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सतीश कुमार सिंह ,बेंगलुरु के लाइव कोच दिग्विजय नारायण सिंह, कुचायकोट बीडियो वैभव शुक्ला और शिक्षाविद दुर्गा चरण पांडे शामिल है। विदित हो कि कार्यक्रम पूर्व में 16 जनवरी को आयोजित होने वाला था पर कॅरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।
