
। राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट ।
गोपालगंज
गोपालगंज में आज जदयू0 मुख्य प्रवक्ता सह पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने एक बैठक में बताया कि बिहार में जब से नीतीश कुमार की सरकार आयी है तब से राज्य का लगातार विकास हो रहा है। श्री पटेल ने कहा कि बिहार की आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2005- 06 में निगेटिव 1.69 प्रतिशत थी जब उसके बाद नीतीश कुमार की नेतृत्व में नई सरकार आयी तो वर्ष 2006-07 में राज्य की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर स्थिर मूल्य पर 16.18 प्रतिशत हो गयी। तब से बिहार राज्य की वृद्धि दर लगातार राष्ट्रीय वृद्धि दर से ज्यादा रही है।वर्ष 2019-20 में भी राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 10.05 प्रतिशत रही जो राष्ट्रीय वृद्धि दर से अधिक थी, यहाँ तक की कोविड -19 महामारी द्वारा उत्पन्न त्रासदी में भी वर्ष 2020-21में देश की वृद्धि दर निगेटिव -7.3 हो गयी थी इसके बावजूद बिहार की वृद्धि दर 2.5प्रतिशत पर कायम रही। यह राज्य की नीतीश सरकार की सशक्त अर्थव्यवस्था को बताता है
मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद भी बिहार एक पिछड़ा राज्य है और उसके प्रगति के लिए विशेष राज्य के दर्जे की आवश्यकता है। केंद्र सरकार और विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से बिहार की 14 करोड़ जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के और तेजी से विकास एवं उत्थान के लिए विशेष राज्य की दर्जा की मांग कर रही है।
