आलोक कुमार की रिपोर्ट
गोपालगंज। मीरगंज एनएच 531पर थावे थाने के सामने परिवहन विभाग ने शनिवार को सघन जांच अभियान चलाया।जिसमे बिना कागजात के दस बाइक एवम एक सिटी राइड को जब्त कर चालान काटा। एमवीआई सुनील कुमार सिंह द्वारा ट्रैक्टर,चार पहिया वाहन,दो पहिया वाहन तक जांच किया गया। जांच के दौरान प्रदूषण,हेमलेट,सीट बेल्ट,गाड़ी का कागजात ,एनसुरेन्स,ड्राइवरी लाइसेंस सहित अन्य कागजातों को जांच किया गया।एमवीआई ने बताया की दस बाइक एवम एक सिटी राइड से 39 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।वाहन जांच के दौरान पुलिस पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
