
आलोक कुमार की रिपोर्ट
थावे/गोपालगंज । बिहार राज्य भारत स्काउट के द्वारा प्लास्टिक टाइल टर्नर, हीरो लेवल कार्यक्रम के तहत , स्वच्छता अभियान के साथ साथ थावे प्रखण्ड के विदेशी टोला छठ घाट पर बने तालाब में जमे कचड़े प्लास्टिक , कपड़ो , कचड़े को पानी से निकालकर स्वच्छ और साफ सफाई की गई।ये कार्यक्रम जिला संगठन आयुक्त रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया ।
इस अभियान में स्वाति रानी,अंसल कुमारी ,पायल शर्मा ,स्वाति कुमारी ,ब्यूटी कुमारी ,सपना कुमारी ,रितु कुमारी ,कुशुम कुमारी ,प्रिया कुमारी ,अंजुला कुमारी आदि स्काउट के छात्रा शामिल थी।
