Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मार्च से 4.0 मिशन इंद्रधनुष की होगी शुरुआत
    Uncategorized

    मार्च से 4.0 मिशन इंद्रधनुष की होगी शुरुआत

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शुभम श्रीवास्तव की रिपोर्ट

    गोपालगंज । जिले में दो वर्ष से नीचे के सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए आगामी 7 मार्च (प्रथम चक्र) से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत जिला के सभी प्रखंडों में चयनित सत्र स्थलों पर गर्भवती महिलाओं एवं 2 वर्ष तक के बच्चों का विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाव को ले टीकाकरण किया जायेगा। 90 प्रतिशत आच्छादन की प्राप्ति को लेकर इस अभियान में शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी, मिजल्स, विटामिन ए, डीपीटी बूस्टर डोज, मिजल्स बूस्टर डोज और बूस्टर ओपीवी के टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा अभियान में गर्भवती को टेटनेस-डिप्थीरिया (टीडी) का टीका भी लगाया जाएगा। डीआईओ डॉ शक्ति कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी शिशु छूटे नहीं इसकी योजना बनाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया पंचायत स्तर पर टीकाकरण समिति बनाने तथा पूर्व की रणनीति पर कार्य किया जाएगा। उन स्थलों की प्राथमिकता दी जाएगी जिन गांव तथा टोला में जहां नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं हुआ हो। कम आच्छादन वाले नियमित टीकाकरण सत्र तथा ऐसा टीकाकरण सत्र जहां विगत 6 माह में 2 या 2 बार से अधिक टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किया गया हो। साथ ही ऐसा टीकाकरण सत्र जहां विगत एक वर्ष के अंदर काली खांसी, गलघोटू, खसरे का केस या आउटब्रेक पाया गया हो। इसके अतिरिक्त ईट भट्ठा, दियारा क्षेत्र ,मलिन बस्ती इत्यादि जहां पर स्वतंत्र रूप से टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं होता हो उन्हें प्राथमिकता सूची में अवश्य कवर करना सुनिश्चित करें।

    सहयोगी संस्था, आईसीडीएस, पंचायतीराज के सदस्य करेंगे सहयोग:

    डीपीएम धीरज कुमार ने बताया अभियान की सफलता के लिए सहयोगी संस्था, आईसीडीएस, जीविका,टोला सेवक, पंचायतीराज के सदस्य का सहयोग लिया जाएगा। अभियान के प्रारंभ होने के पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/ शहरी प्लानिंग यूनिट पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी चिकित्सा अधिकारियों ,सीडीपीओ, स्वास्थ्य प्रशिक्षक, महिला पर्यवेक्षिका, एएनएम जनप्रतिनिधि, विकास मित्र एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ सप्ताहिक बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा अवश्य करना सुनिश्चित किया जाएगा। समीक्षा के उपरांत आंगनबाड़ी, आशा अन्य स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को चिह्नित गांव के प्रत्येक घरों में सर्वे एवं डीयू लिस्ट बनाने हेतु तिथि का निर्धारण कर लिया जाए। सभी संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को सूक्ष्म कार्य योजना प्लान एवं रिपोर्टिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाए। आंगनबाड़ी ,आशा जनप्रतिनिधि एवं विकास मित्रों को उनके क्षेत्र में होने वाले टीकाकरण संबंधित सूचना से अवगत कराया जाए। सभी चिह्नित क्षेत्रों में मोबिलाइजेशन हर हाल में करना सुनिश्चित किया जाए।

    सर्वे एवं मैपिंग का कार्य पूर्ण करने का निर्देश:

    सभी घरों में सर्वे के पश्चात आशा फैसिलिटेटर ,पर्यवेक्षक के द्वारा सर्वे का सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है। सभी घरों में सर्वे के पश्चात आशा एवं एएनएम द्वारा ड्यू लिस्ट में छूटे हुए लाभार्थियों का नाम अंकित कर डीयू लिस्ट को अपडेट किया जाय। सर्वे कार्य एवं अद्यतन डीयू लिस्ट का मूल्यांकन एवं सत्यापन प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक ,आशा फैसिलिटेटर, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, महिला पर्यवेक्षिका, एलएचभी एवं सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के मद्देनजर सभी आवश्यक गतिविधियों की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत स्काउट गाइड द्वारा प्लास्टिक टाइल टर्नर के तहत थावे में स्वच्छता अभियान चलाया
    Next Article बीते दिन अपराधियो के शिक्षक को गोली मारकर की हत्या पर शिक्षक संघ के प्रवक्ता प्रशासन अपराधियो को पकड़ने की कि मांग

    Related Posts

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    November 14, 2026

    ठाणे के हाईरानंदानी एस्टेट में एक बाइक पर पांच युवक सवार, खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल

    November 14, 2026

    Vegas Now Casino: How Quick-Hit Players Manage Fast Sessions on Mobile

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, गोताखोरों को दिए लाइफ जैकेट

    घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

    राहटपुर के खेत में उतरे डीएम रिची पांडेय स्वयं हंसुआ चलाकर की धान की कटनी, 35.260 किलो उपज दर्ज

    छठ की आध्यात्मिक परंपरा में सेवा और समर्पण का भाव, व्रतियों को भेंट की साड़ियां

    भगवान भास्कर और छठी मैया के दर्शन-पूजन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    छठ व्रतियों के सम्मान में 400 से अधिक महिलाओं को भेंट की पूजन साड़ी

    छठ व्रतियों के घर तक पहुंचाया 1000 लीटर दूध, खरना पर मुखिया की पहल

    छठ घाटों की घेराबंदी और बिक्री पर प्रशासन सख्त, डीसी बोले- नदी किसी की जागीर नहीं

    NH-33 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23.940 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    झारखंड स्थापना के 26 साल होने के बावजूद भी अच्छे चिकित्सा के लिए स्थानीय वंचित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.