
सुदिष प्रसाद की रिपोर्ट
मांझागढ़/गोपालगंज।
बीते शुक्रवार को सिवान जिले के दरौली प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनौली के प्रखंड शिक्षक प्रमोद कुमार पांडे को विद्यालय जाते समय घात लगाए हुए अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। अपराधियों के इस कुकृत्य से वहां के शिक्षको में काफी रोष व्याप्त है। इस प्रकार की घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों में प्रशासन का खौफ बिल्कुल ही नही है। सरकार भी अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम दिख रही है। गोपालगंज जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता रौशन कुमार ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुये कहा कि प्रशासन अपराधियों की शिनाख्त कर उनको कड़ी से कड़ी सजा दे । मौके पर छोटेलाल गुप्ता , रामबाबू गुप्ता , अभय सिंह , वंशीधर मिश्र आदि शामिल हुये ।
