Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के दमाकी से मानपुर जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों और छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। वर्षों से बदहाल पड़ी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे रोजाना दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

    स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस सड़क से होकर आसपास के कई गांवों के लोग, स्कूली बच्चे और शिक्षक प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन बदहाल सड़क के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    ग्रामीणों और शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को लिखित एवं मौखिक शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि केवल आश्वासन दिए जाते हैं, जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है।

    प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी कठिनाई होती है और बारिश के दौरान सड़क पर चलना जोखिम भरा हो जाता है।
    ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही काम शुरू नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली अब उनकी सुरक्षा और दैनिक जीवन के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल
    Next Article परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    Related Posts

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    July 25, 2026

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    July 25, 2026

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.