अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े भाई आदरणीय अर्जुन मुंडा जी की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मां का निधन जीवन की अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में अर्जुन मुंडा जी एवं उनके समस्त परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।
उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

