Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    राष्ट्र संवाद संवादाता

    पुलिस लाइन के नए AC सभागार में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम.
    CEIR पोर्टल पर तुरंत शिकायत की अपील
    धनबाद पुलिस ने भरोसे और तकनीक की एक शानदार मिसाल पेश की है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष ‘अमानत कार्यक्रम’ के तहत शनिवार को 505 लोगों को उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए गए। जिन लोगों ने अपने फोन मिलने की उम्मीद पूरी तरह छोड़ दी थी, उनके चेहरों पर आज अपना फोन वापस पाकर फिर से मुस्कान लौट आई।

    यह भव्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में बने नवनिर्मित और अत्याधुनिक 500 लोगों की क्षमता वाले वातानुकूलित पुलिस सभागार में आयोजित किया गया। इस सभागार का औपचारिक उद्घाटन भी आज ही उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा किया गया।

    कार्यक्रम में मौजूद उपायुक्त, डीएफओ, एसएसपी और ग्रामीण एसपी ने लोगों को उनके फोन लौटाए और आधुनिक दौर में मोबाइल की महत्ता पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने कहा कि आज के दौर में मोबाइल सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की डिजिटल पहचान बन चुका है। बैंकिंग, सरकारी योजनाएं, आधार-पैन, ऑनलाइन भुगतान, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सभी महत्वपूर्ण सेवाएं मोबाइल से जुड़ी हैं, इसलिए इसकी सुरक्षा बेहद जरूरी है।

    इस मौके पर अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत CEIR यानी Central Equipment Identity Register पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि CEIR पर शिकायत दर्ज होते ही मोबाइल लॉक हो जाता है, जिससे कोई उसका गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता और पुलिस की तकनीकी टीम के लिए उसे ट्रेस करना आसान हो जाता है।

    वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मोबाइल फोन की तलाश के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का पता चला है, जिसे जल्द ही पुलिस सलाखों के पीछे डालने वाली है। अधिकारियों ने लोगों को साइबर सुरक्षा को लेकर भी सतर्क किया और कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अनजान कॉल से सावधान रहें।
    कुल मिलाकर, मोबाइल की इस सफल वापसी ने न सिर्फ आम जनता का पुलिस पर भरोसा मजबूत किया है, बल्कि ये भी साबित किया है कि सही तकनीक और पुलिस की प्रतिबद्धता से वर्षों पुरानी उम्मीदें भी सच हो सकती हैं। अमानत कार्यक्रम महज एक आयोजन नहीं, बल्कि पुलिस की जवाबदेही और तकनीक के प्रभावी उपयोग की एक मिसाल बनकर उभरा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रतुल शाहदेव, मुख्य प्रवक्ता , (झारखंड बीजेपी)
    Next Article नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    Related Posts

    राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित

    July 25, 2026

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    July 25, 2026

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    प्रतुल शाहदेव, मुख्य प्रवक्ता , (झारखंड बीजेपी)

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    झारखण्ड सरकार, छात्रों के मुद्दे पर विफल…., JPSC- JSSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़. – रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.