Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    The Union Minister of Education, Shri Dharmendra Pradhan addressing the gathering at the ceremonial release ceremony of Publications on Classical Languages held at Kaushal Bhawan, in New Delhi on January 06, 2026.
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नई दिल्ली: नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं से उनका मन बेहद दुखी है और उन्होंने पहले दिन से ही इस मामले की जिम्मेदारी ली थी।
    धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार ने नीट परीक्षा में अनियमितताओं के सामने आते ही सीबीआई जांच कराई, परीक्षा रद्द कर पुनः आयोजित की और अगले वर्ष से परीक्षा को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में कराने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी मेधावी छात्र के भविष्य को प्रभावित नहीं होने देना था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों और देशभर में बने माहौल को देखते हुए उन्होंने त्यागपत्र देने का निर्णय लिया ताकि छात्रों का भविष्य विवादों में न फंसे और राष्ट्रविरोधी ताकतें स्थिति का लाभ न उठा सकें।
    इस्तीफे के बाद विपक्ष ने इसे छात्र आंदोलन की बड़ी जीत बताया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह करोड़ों युवाओं, सत्य और साझा विपक्ष की जीत तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हठ” की हार है। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री को देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए और आंदोलन के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह सरकार के लिए संदेश है कि देश तानाशाही से नहीं चल सकता। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे नई पीढ़ी की बड़ी जीत बताया, जबकि सोनम बाजवा ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल
    Next Article SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    Related Posts

    एसपी ग्रामीण ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण

    October 11, 2026

    डोमजूड़ी पंचायत के पहले रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह

    October 11, 2026

    नारायण आईटीआई में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसपी ग्रामीण ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण

    डोमजूड़ी पंचायत के पहले रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह

    नारायण आईटीआई में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

    आसंगी मौसीबाड़ी मंदिर में रत्न भंडार की पूजा

    पूजा में सुरक्षा, अपराधियों पर शिकंजा

    झारखंड प्रभा’ का 18वां अंक विमोचित, साहित्यकारों का सम्मान

    सरयू राय के अल्टीमेटम के बाद नगर निगम कार्यालय के सामने डंप हुआ कचरा

    सिदगोड़ा में मैथिल समाज ने विधि-विधान से की कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू

    मंच की संगीत चौपाल में आगमनी गीतों ने बांधा समां

    मंच की संगीत चौपाल में आगमनी गीतों ने बांधा समां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.