राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन एक्ट 2026 के विरोध में अपने गीतों के माध्यम से जनजागरण करने वाले लोक गायक पंडित के.के. ओझा (के.के. पंडित) को सवर्ण महासंघ फाउंडेशन भारत ने “राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान” से सम्मानित किया। यह सम्मान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.डी. त्रिपाठी के नेतृत्व में उनके जमशेदपुर आगमन के दौरान प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद के.के. पंडित ने कहा कि सवर्ण समाज सदैव राष्ट्र चिंतन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने इस सम्मान को अपने जनजागरण अभियान की प्रेरणा बताते हुए संगठन और समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बाबू वीरेंद्र सिंह, डॉ. दिलीप ओझा, बीरेंद्र तिवारी, सतीश मिश्रा, दीपक दुबे, अजय ओझा, चंदू मिश्रा, संजीव श्रीवास्तव, लैला तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

