बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा बी.पी.एम. स्कूल में जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “कैच द रेन” जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकालकर “जहाँ भी गिरे, जब भी गिरे, वर्षा जल संचित करें” का संदेश दिया। विद्यार्थियों को वर्षा जल संचयन, भू-जल स्तर बढ़ाने, जल संकट की रोकथाम एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने जल संरक्षण में विद्यार्थियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी नागरिकों से वर्षा जल संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण की शपथ के साथ हुआ।

