
मधुबनी से संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट
ऑल इंडियन रिपोटर्स एसोसिएशन(आईरा) के आठवाँ स्थापना दिवस पर पत्रकार सम्मेलन का आयोजन प्रेस क्लब मधुबनी में हुआ।प्रेस क्लब में ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन(आईरा) ने पत्रकार संतोष कुमार शर्मा को पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य को लेकर सम्मानित किया गया।आईरा ने आईरा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह, राजीव झा,बिंदु भूषण ठाकुर, सुजीत गुप्ता,बृजेश चंद्र ,कुमार निखिल ,मोहम्मद करीमुल्ला,जयलेंद्र यादव, प्रवीण ठाकुर, रौशन ठाकुर,सुमित राउत,पप्पू पूर्वे,मनीष सिंह यादव, गौरश जोशी समेत जिले से पहुंचे तमाम पत्रकारों को सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए संतोष कुमार शर्मा ने कहा सम्मेलन में मधुबनी जिला के बिभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आईरा के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही सम्मेलन में वर्तमान पत्रकारिता व कठिनाइयों पर विशेष रूप से चर्चा परिचर्चा हुआ। संतोष कुमार शर्मा लगातार विश्वसनीय व सटीक खबरे लोगों तक शोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचा रही है। जन सरोकार व सामाजिक परिवर्तन ही हमारा उद्देश्य है।
