निजाम खान की रिपोर्ट
जामताड़ा: रविवार को राष्ट्र संवाद में एक भटके हुए व्यक्ति की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित किया|खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वायरल के लगभग आधा घंटा के अंदर भटके हुए परिजन तक यह खबरें पहुंच गयी|आपको बताते चलें लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गढ़गोमा के सुरेश राणा भटकते हुए जामताड़ा जिला अंतर्गत बागडेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर गांव में पहुंच गए| जिसको ग्रामीणों ने सुरक्षित रखा| रहने व खाने-पीने की व्यवस्था भी की|ग्रामीणों ने राष्ट्र संवाद से उक्त बातों की जानकारी दिया|राष्ट्र संवाद ने उक्त मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया| आपको बता दें धीरज राणा ,दीपक राणा नामक व्यक्ति ने भटके हुए व्यक्ति के भतीजा तथा महादेव राणा ने भाई के रूप में परिचय देते हुए कहा कि सुरेश राणा उनके अपने रिश्तेदार है|कहा कि उक्त व्यक्ति को कृपया सुरक्षित रखा जाए| राष्ट्र संवाद ने आश्वस्त करते हुए कहा कि आपलोगों का आदमी सुरक्षित है| वही उनके परिजन ने कहा कि जामताड़ा जिला के नारायणपुर प्रखंड के भांगाबांध गांव के रहने वाले कुछ लोग उनके घर में काम करते हैं जिनके माध्यम से भटके हुए व्यक्ति को सौपने की निवेदन की| वही नारायणपुर प्रखंड के भगाबांध गांव के रहने वाले फारूक अंसारी तथा चिराउद्दीन अंसारी ने बागडेहरी थाना में लिखित आवेदन देकर भटके हुए व्यक्ति को अपने जिम्मा में लेकर उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली| वही बागडेहरी थाना के प्रभारी थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति को उनके घर तक सुरक्षित रूप से पहुंचा दें| कहीं किसी तरह का दिक्कत हो तो वह इसकी सूचना दें| कहा कि पुलिस परिवार हमेशा पब्लिक की सेवा में लगी रहती है |यह पुलिस प्रशासन की एक अहम जिम्मेदारी है| पब्लिक को कहीं किसी तरह की दिक्कत ना हो| मौके पर एएसआई अवधेश कुमार सिंह ,एएसआई शाहिद अंसारी ,ग्रामीण सापुई खान, केरामत खान, फखरुद्दीन खान, भोजू खान, यारुद्दीन खान,उसमान खान, कमाल खान सहित आदि ग्रामीण मौजूद थे|
फोटो:बागडेहरी थाना परिसर में मौजूद प्रभारी बागडेहरी थाना प्रभारी दिलीप कुमार, राष्ट्र संवाद के बिहार- झारखंड प्रभारी निजाम खान,परिजन द्वारा भेजा गया व्यक्ति फारूक अंसारी, चिराउद्दीन अंसारी व भटका व्यक्ति सुरेश राणा|

