गोलमुरी थाना अंतर्गत मथुरा बागान में नाले को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प
जमशेदपुर में निजी स्कूलों की मनमानी के ख़िलाफ़ टेल्को प्रबंधन के जमकर नारेबाजी व पुतला दहन
जमशेदपुर में भाजमो पश्चिम विधानसभा इकाई का कार्यकर्ता सम्मेलन
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत शिव घाट रोड स्थित विकास रोडवेज से भारी संख्या में भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित दवाइयों का खेप बरामद
साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार में दुकान लगाने में विवाद
रूस- यूक्रेन विवाद के बाद जारी हिंसा का पूरी दुनिया में विरोध शुरू
गोविंदपुर विकास परिषद के संरक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह के आवास पर गोविंदपुर विकास परिषद की बैठक
जमशेदपुर में निजी स्कूलों की मनमानी और निजी स्कूलों में कंपनी के कर्मियों के बच्चों के लिए कोटा रिजर्वेशन के विरोध में संयुक्त युवा संघ की ओर से लेबर ब्यूरो गोलचक्कर पर टेल्को प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रबंधन का पुतला फूंक विरोध जताया गया. जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष धीरज चौधरी ने बताया कि जमशेदपुर में निजी स्कूलों की मनमानी चरम पर है. कोरोना काल में सरकार के आदेश के तहत फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाई गई थी. इसके अलावा वार्षिक शुल्क में वृद्धि पर भी पाबंदी लगाई गई थी. मगर इस साल निजी स्कूलों द्वारा फीस और वार्षिक शुल्क में वृद्धि की गई है, जो सरासर नाइंसाफी है. उन्होंने बताया, कि निजी स्कूलों में कंपनी कोटे के बच्चों को आरक्षण मिलता है, जबकि स्कूलों से सटे आसपास के स्लम बस्तियों के बच्चों का नामांकन नहीं लिया जा रहा है. उन्होंने निजी स्कूल प्रबंधन और टाटा मोटर्स प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा, कि अगर प्रबंधन स्लम बस्तियों के बच्चों का नामांकन नहीं लेती है, तो संघ पुरजोर तरीके से निजी स्कूलों का विरोध करेगी. जरूरत पड़ने पर जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय का घेराव भी करेगी.
जमशेदपुर में भाजमो पश्चिम विधानसभा इकाई का कार्यकर्ता सम्मेलन
जमशेदपुर में भाजमो पश्चिम विधानसभा इकाई का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को मानगो स्थित राजस्थान भवन सभागार में आयोजित की गई जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर कई अलग अलग मुद्दों पर चर्चा की गई ।
मौके पर पार्टी के मुख्य संरक्षक सह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मौजूद रहे , इस दौरान पार्टी के पूर्वी विधानसभा के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे , सम्मेलन में मुख्य रूप से पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उत्पन्न जन समस्याओं पर चर्चा की है , इस दौरान विधायक सरयू राय ने कहा कि जब वे इस क्षेत्र से विधायक थे तब जन हित के कार्य तेज़ी से होते थे , लेकिन अब वही कार्य सिथिल हो गए हैं , मानगो क्षेत्र में गंदगी का अंबार है , स्थानीय पानी के परेशानी से जूझ रहे हैं , साफ सफाई नही होती है , निचले इलाकों में बाढ़ को रोकने के लिए कोई कार्य नही हुआ है, बढ़ते जनसंख्या के आधार पर सड़कों का चौड़ीकरण नही हुआ है, ऐसे तमाम मुद्दों पर यहां चर्चा की गई, साथ ही आगे इसपर आंदोलन करने की रणनीति भी बनाई गई ।
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत शिव घाट रोड स्थित विकास रोडवेज से भारी संख्या में भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित दवाइयों का खेप बरामद
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत शिव घाट रोड स्थित विकास रोडवेज से भारी संख्या में भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित दवाइयों का खेप बरामद हुआ ड्रग इंस्पेक्टर के इस कार्रवाई से पूरे शहर के दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया,हालांकि कारवाई अब भी जारी है
भारत सरकार द्वारा पूर्ण रूप से मनु फैक्चरिंग और सेल पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद ऑक्सीटोसि के चार प्रकार के इंजेक्शन की सप्लाई अवैध रूप से जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्रों में की जा रही है, जिसका इस्तेमाल मवेशियों से ज्यादा दूध उत्पादन,ज़्यादा मात्रा में हरि सब्जियों के उत्पादन के लिए किया जाता है जो कि मानव जीवन के लिए जहर की तरह है इतना ही नहीं महिलाओं और बच्चों में भी इन दवाओं का गलत इस्तेमाल किया जाता है वही जानकारी मिलते ही ड्रग्स विभाग की 4 सदस्य टीम ने जुगसलाई थाने के सहयोग से विकास रोडवेज में छापेमारी की जहां छापेमारी के दौरान बिहार राज्य के पटना से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ऑक्सिटोसि दवाओं का खेप बरामद हुआ ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पटना से जमशेदपुर में इस माल को किस ट्रांसपोर्ट और किस व्यक्ति विशेष द्वारा डिस्पैच किया गया है, इसमें विकास रोडवेज ट्रांसपोर्टर की संलिप्तता है कि नहीं इसका भी पता लगाया जा रहा है, साथ ही ज़्यादा पैसों की लालच में किन-किन ट्रांसपोर्ट में बिहार व अन्य राज्यों से प्रतिबंधित दवाओं को मंगाया जा रहा है इसका पता लगाया जा रहा है,वही जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर मोहम्मद इबरार आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है जिसमे प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसि के 4 प्रकार के वैक्सीन को भारी मात्रा में बरामद किया गया है उसे भारत सरकार द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबंध किया गया है जिस की उत्पादन खरीद बिक्री पूर्ण रूप से वर्जित है, उन्होंने बताया इन दवाओं के गलत इस्तेमाल से कई दुष्परिणाम होते हैं साथ ही उन्होंने बताया माल पटना से किसके द्वारा डिस्पैच किया गया है इसकी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है विकास रोडवेज द्वारा सही जानकारी नहीं मिलने पर की माल किसके द्वारा भिजवाया गया है तो विकास रोडवेज पर भी ड्रग्स एन्ड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और इन दवाओं को जांच के लिए लैब भी भेजा जाएगा, वहीं उन्होंने यह भी साफ किया कि बड़े पैमाने पर जिस तरह से माल को जमशेदपुर में भेजा गया है उससे साफ जाहिर हो रहा है कि इसके पीछे कोई नेक्सेस काम कर रहा है जिसकी जांच की जा रही है
मोहम्मद इबरार आलम ड्रग इंस्पेक्टर
साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार में दुकान लगाने में विवाद
साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार में दुकान लगाने के विवाद में रविवार की दोपहर एक फुटपाथ दुकानदार आशीष मजूमदार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इन लोगों ने मारपीट कर आशीष मजूमदार को घायल कर दिया। उसका सर फट गया है। आशीष मजूमदार का आरोप है कि उसकी सोने की चेन और 1500 रुपए भी लूट लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दो हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे साकची में पूछताछ की जा रही है। घायल फुटपाथ दुकानदार आशीष मजूमदार भुइयांडीह का रहने वाला है। उसके बेटे ने बताया कि उनके पिता आशीष मजूमदार झंडा चौक पर कपड़े की फुटपाथ दुकान लगाते हैं। वह रविवार को भी दुकान लगाए हुए थे। तभी बगल में कपड़े के बड़े शोरूम गोटी कपड़ा दुकान के मालिक के कहने पर दुकान में काम करने वाले गुड्डू, मणिलाल और जयदेव समेत चार-पांच लोग आए। आशीष मजूमदार पेपर पढ़ रहा था। उसको डपट कर कहा कि पुराना पेपर क्यों पढ रहे हो। इसी बीच आशीष मजूमदार ने कुछ कहा तो सभी लोग उस पर पिल पड़े और मारपीट कर घायल कर दिया। सोने की चेन और 1500 रुपए लूटकर फरार हो गए।
रूस- यूक्रेन विवाद के बाद जारी हिंसा का पूरी दुनिया में विरोध शुरू
रूस- यूक्रेन विवाद के बाद जारी हिंसा का पूरी दुनिया में विरोध शुरू हो गया है. जमशेदपुर में साझा नागरिक मंच की ओर से रूस- यूक्रेन विवाद के विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर तत्काल रूसी हमले को रोकने की मांग की गई. मंच ने रूस- यूक्रेन विवाद के लिए अमेरिका और नाटो को जिम्मेदार ठहराया और दुनियाभर में फैले अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बंद करने, नाटो को भंग करने और यूक्रेन में फंसे भारतीयों के सुरक्षित वापसी की मांग की गई. जमशेदपुर के साकची बिरसा चौक पर प्रदर्शन के दौरान साझा नागरिक मंच के राम कवींद्र सिंह ने बताया कि रूस यूक्रेन- विवाद अमेरिका और नाटो की सोची समझी साजिश है. उन्होंने बताया, कि दोनों देशों को लड़ा कर अमेरिका और नाटो अपना प्रभुत्व कायम करना चाहता है, और इसकी आड़ में अपने हथियारों को बेचना चाहता है. उन्होंने अविलंब युद्ध विराम के लिए दुनिया के सारे मुल्कों को एक मंच पर आने की अपील की.
गोविंदपुर विकास परिषद के संरक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह के आवास पर गोविंदपुर विकास परिषद की बैठक
गोविंदपुर विकास परिषद के संरक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह के आवास पर गोविंदपुर विकास परिषद की बैठक हुई जहां झारखंड के वर्तमान हालात को चिंताजनक बताते हुए राज्य में अविलंब राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि इन दिनों भाषा के सवाल को लेकर झारखंड में स्थिति विस्फोटक बनी हुई है. खासकर भोजपुरी अंगिका और मगही, मैथिली को लेकर झारखंड सरकार की प्रायोजित नीति के कारण प्रदेश में गृह युद्ध की आशंका बनी हुई है. स्थानीयता की नीति को लेकर सरकार प्रायोजित भ्रामक और उकसावे पूर्ण कारनामों को बढ़ावा दे रही है. सरकार के इस निर्णय से लाखों- करोड़ों भोजपुरी अंगिका और मगही, मैथिली भाषा- भाषी लोगों की भावनाएं आहत हुई है, और उनमें व्यापक स्तर पर आक्रोश फैल रहा है. भोजपुरी अंगिका और मगही, मैथिली को झारखंड में क्षेत्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की निर्णय के खिलाफ स्वयं वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश में कटुता पूर्ण, द्वेष पूर्ण और भेदभाव पूर्ण माहौल बनाने वाले लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है. उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है, कि स्थानीयता नीति के मद्देनजर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के द्वारा 1985 को आधार वर्ष मानने के निर्णय के साथ अगर छेड़छाड़ किया गया तो प्रभावित भाषा भाषी लोग निर्णायक आंदोलन शुरू कर देंगे. उन्होंने सरकार से मांग की है, कि भोजपुरी अंगिका और मगही, मैथिली को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा बरकरार रखें तथा प्रदेश को गृह युद्ध की ओर जाने से बचाएं.
गोलमुरी थाना अंतर्गत मथुरा बागान में नाले को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत मथुरा बागान में नाले को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प में मृणाल कुमार यादव नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. मृणाल के सर में गंभीर चोटें आई है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों पड़ोसी आस- पास ही रहते हैं. रविवार सुबह नाले को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ जिसमें रंजीत कुमार सिंह, राहुल और जयप्रकाश कुमार सिंह ने मृणाल कुमार यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. परिवार वाले आनन- फानन में घायल युवक को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

