Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एआईएसएफ भगवानपुर अंचल परिषद इकाई का सम्मेलन संपन्न सर्व सम्मति से अभिषेक कुमार अध्यक्ष एवं मोहम्मद कैफी सचिव चुने गए।
    Uncategorized

    एआईएसएफ भगवानपुर अंचल परिषद इकाई का सम्मेलन संपन्न सर्व सम्मति से अभिषेक कुमार अध्यक्ष एवं मोहम्मद कैफी सचिव चुने गए।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link


    गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

    भगवानपुर(बेगूसराय)एआईएस एफ भगवानपुर अंचल परिषद इकाई का सम्मेलन दामोदरपुर हाई स्कूल में तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली छात्र नेता ब्बलू कुमार, दिलीप कुमार एवं रोहित कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई सम्मेलन की शुरुआत झंडोत्तोलन से हुई झंडोत्तोलन एआईएसएफ सहायक जिला सचिव मोहम्मद हशमत उर्फ बालाजी ने किया इस मौके पर आमसभा आयोजित की गई जिसे संबोधित करते हुए एआईएसएफ जिला प्रभारी अनिल कुमार अंजान ने कहा वर्तमान समय में केंद्र और राज्य दोनों डबल ईंजन की सरकार मिलकर बिहार के शिक्षा व्यवस्था को समाप्त करने पर तुली हुई है यह सरकार शिक्षा का नीजिकरण करते हुए पढ़ाई को महंगा करती जा रही है ताकि गरीब लोग शिक्षा से बंचित रहे सरकारी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को मटयामेट करने पर तुली हुई है जो छात्र किसी तरह पढ़ भी लेते हैं तो उनके लिए रोजगार नहीं है यह सरकार जानबूझकर छात्र नौजवान को मानसिक तनाव में धकेलने का काम कर रही है बिहार सरकार ने अपने चुनावी बादा में कहा था युवाओं को प्रत्येक वर्ष 19 लाख रोजगार देंगे जो करीब दो वर्षों बाद भी हबा हबाई साबित हो रही है जिसे एआईएसएफ बर्दास्त नहीं करेगा हम यह मांग करते हैं देश में समान शिक्षा प्रणाली को लागू किया जाय तथा शैक्षणिक योग्यता के अनुसार युवाओं को रोजगार दिया जाए अन्यथा एआईएसएफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
    संबोधित करते हुए एआईएसएफ सहायक जिला सचिव मोहम्मद हशमत उर्फ बालाजी ने कहा एआईएसएफ वर्षों से संघर्ष करता आ रहा है बेगूसराय जिला में राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना हो लेकिन यह डबल ईंजन की सरकार चुप्पी साधे हुए है शैक्षिक कार्यों से छात्रों को दरभंगा जाना पड़ता है जिससे आर्थिक मानसिक एवं शरीरिक रुप में परेशानी झेलनी पड़ती है इस सम्मेलन के माध्यम से मांग करते हैं अभिलंब बेगूसराय में विश्वविद्यालय की स्थापना हो एवं भगवानपुर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना हो नहीं तो एआईएसएफ आर पार की लड़ाई के लिए बाध्य होगा इस मौके पर आपको सूचित करते हैं कि एआईएसएफ आगामी 10 मार्च को छात्र नौजवानों के विभिन्न मांगों को लेकर बिहार बिधानसभा का घेराव करेगा आप तमाम उपस्थित छात्रों से निवेदन है उस घेराव में चलकर अपने अधिकार के लिए आवाज बुलंद करें।
    इस सम्मेलन की माध्यम से 31 सदस्यीय अंचल कमिटी एवं 09 सदस्यीय सचिव मंडल चुने गए जिसमें से सर्व सम्मति से एआईएसएफ भगवानपुर प्रभारी छोटू कुमार, अध्यक्ष अभिषेक कुमार, सचिव मोहम्मद कैफी,कोषाध्यक्ष ब्बलू कुमार, सोसल मिडिया प्रभारी मोहम्मद अफरीदी, उपाध्यक्ष अमीत कुमार एवं रुकेश कुमार, सहायक सचिव दिलीप कुमार एवं अमीत कुमार चुने गए।
    इस मौके पर एआईएसएफ बछबारा सचिव सत्यम कुमार तेघड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज,एआईएसएफ जिला कार्यकारणी सदस्य बसंत कुमार, जिला परिषद सदस्य अलोक कुमार,भगवानपुर प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य राम कुमार,हरिओम शर्मा,अशोक राय,बिरबल दास,रामचंद्र पासवान, छात्र नेता गौरव कुमार, मोहम्मद नेहाल, अमीन साह,सौरव कुमार, दीपक कुमार, राकेश कुमार, सोनू कुमार, धर्मवीर कुमार सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईरा ने मधुबनी में पत्रकार संतोष कुमार शर्मा को किया सम्मानित।
    Next Article प्रखंड स्तरीय वार्ड संघ का किया गया गठन, रतन शर्मा व जितेंद्र कुमार बने अध्यक्ष

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.