
वीरपुर बेगूसराय
वीरपुर प्रखंड के डीहपर पंचायत स्थित महादेव मठ मुज्जफरा के प्रांगण में प्रखंड वार्ड सदस्य संघ, वीरपुर का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपमुखिया अजित कुमार महतों तथा संचालन गंगाराम पासवान ने किया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए संघ के संस्थापक सह प्रदेश प्रधान संरक्षक योगाचार्य गुड़ाकेश कुमार ने कहा कि उपेक्षा करने वाले को वोट की चोट से मिलेगा करार जबाव। संघ ने पिछले तीन माह से लगातार चेतावनी देकर मौका दिया। लेकिन सरकार ने अंहकार वश नहीं माना। अब प्रत्याशियों और सरकार को सबक सिखाते हुए एक तरफ अवसरवादी व मतलबी प्रत्याशियों को पराजित कर अपने संघ के नेता को ही एमएलसी बनाना है। जो संघ के माध्यम से सभी वार्ड सदस्यों व पंचों के सुख दुःख में साथ रहते हैं और हर समय
आँसू पोछने को तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि संघ का एमएलसी बनेंगे तो अपना आधा वेतन प्रतिमाह संघ के विकास फंड में जमा होगा। जिससे जरूरतमंद वार्ड सदस्यों व पंचों को मदद किया जायेगा। दूसरी ओर अपनी दस हजार रुपये मासिक वेतन और कार्यकाल उपरांत प्रतिमाह पाँच हजार रुपये पेंशन के लिए माननीय पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अधिकार इस आधार पर माँगी जायेगी कि देश का कानून एक समान है तो फिर एक जनप्रतिनिधियों को वेतन, भत्ता और पेंशन तथा दूसरे को सिर्फ पाँच सौ रूपये यात्रा भत्ता। इस अन्याय के विरुद्ध न्याय का गुहार माननीय न्यायालय से लगाया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी वार्ड सदस्यों को उपहार बाँट रहे हैं। उनके बारे में वार्ड सदस्य भाई बहनों को मालूम हो गया है कि प्रत्याशी को अपने मतदाताओं पर विश्वास नहीं है।उपहार बाँटना और चुनाव जीतकर मतदाताओं की विभिन्न समस्याओं से मुँह फेरना तथा अपने पार्टी के साथ मिलकर अपना विकास मग्न रहने वाले लोग ही हमलोगों के बीच जमकर उपहार वितरण करते हैं। बाद में जरूरत परने पर कहेंगे कि हमने वोट खरीदा है। वार्ड सदस्य इस बार जागरूक मतदाता की भूमिका निभाते हुए अपने हक में अधिकार को हर हाल में प्राप्त करेंगे। सम्मेलन में संघ का प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड संरक्षक संयुक्त रूप से विकास कुमार, बब्लू चंद्रवंशी, गंगाराम पासवान, ललन कुमार महतों एवं हलिमा खातून बनी। प्रखंड अध्यक्ष संयुक्त रूप से रामरतन शर्मा व जितेन्द्र कुमार साह व सचिव निशांत कुमार झा, कोषाध्यक्ष रानी देवी, उपाध्यक्ष संयुक्त रूप से गौरव कुमार झा, मीणू देवी, उदय कुमार, मो मेराज , महासचिव में संयुक्त रूप से विकास दास, निलू देवी, गणपति कुमार, उदयशंकर तथा प्रखंड प्रवक्ता राकेश कुमार, सूचनामंत्री सह मीडिया प्रभारी गोविंद कुमार तथा दस सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों में सुमन देवी, जुली कुमारी, संगीता कुमारी, काजल कुमारी, रंधीर साह, राजाराम पासवान, सत्यदेव पासवान, जितेन्द्र पासवान, गोविन्द कुमार एवं मंटून चौधरी का चयन सर्वसम्मति से किया गया ।
