
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
स्थानीय बिथान बाजार के छापरिया भवन में रक्तदान शिविर का उदघाटन हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार राय ,बिथान थानाध्यक्ष मो0 खुशबुद्दीन ,चिकित्सा पदाधिकारी बिथान डॉ मनोज़ कुमार सिंह , मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय संयोजक आलोक मुरथलिया ने संयुक्त रूप से किया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मारवाड़ी युवा मंच बिथान के अध्यक्ष प्रदीप कुमार टेवरीवाल तथा मंच संचाल संयोजक प्रदीप सिंधी ने किया । डॉ मनोज कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष मो0 खुशबुद्दीन ने भी अपना रक्तदान कर पूण्य के भागी बने । जिसमें काफी संख्या में युवाओं ने बढ़ चढ़कर ब्लड डोनेट किया । इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने बताया कि रक्तदान महादान है । इस तरह के कार्यक्रम में सब लोगों को करना चाहिए । प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप सिंधी ने और उनकी पत्नी दोनों ने ब्लड डोनेशन किया । इस ब्लड डोनेशन में समस्तीपुर सदर बैंक और रोटरी क्लब बेगूसराय कि टीम द्वारा ब्लड संग्रह किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित डॉ सावन कुमार बाजोरिया , कृष्ण कुमार टेवरीवाल , मनोज कुमार सर्राफ , सूरज कुमार , गोलू शर्मा शिवम शर्मा , तथा धन्यवाद ज्ञापन युवा मंच के सचिव गौतम सर्राफ ने किया ।
