*चन्दन शर्मा की रिपोर्ट* बेगूसराय : पहसारा पूर्वी पंचायत में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किया जाना पुलिसिया अकर्मण्यता का नतीजा है।राज्य भर में शराब माफियाओं को व्यापक स्तर पर पुलिस का संरक्षण मिल रहा है,शराब बंदी कानून की विफलता इसका घोतक है।एक सुनियोजित साजिश के तहत उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा ही पहसारा पूर्वी पंचायत के सरपंच संजीव कुमार यादव के घर के पीछे रात के अंधेरे में शराब रखकर उनके पुत्र एआईएसएफ नेता हर्षवर्धन कुमार को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया।इसी का परिणाम है कि पुलिस बल पर स्थानीय ग्रामीण…
Author: Begusarai Samvad
*चन्दन शर्मा की रिपोर्ट* भगवानपुर ,बेगूसराय : राष्ट्रीय जनतादल पंचायतीराज प्रकोष्ठ के संगठन विस्तार के कङी में भगवानपुर प्रखंड के तकिया पंचायत अंतर्गत छतरीटोल निवासी डाॅ संजीव कुमार यादव के आवास पर एक बैठक कर संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का चयन कर मनोनयन पत्र दिया गया । संगठन के जिला उपाध्यक्ष के रूप में डाॅ संजीव कुमार यादव , जिला सचिव के रूप में गोविंद यादव, भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार, तकिया पंचायत अध्यक्ष के रूप में भवेश कुमार पाठक को मनोनयन किया गया साथ ही मनोनयन पत्र पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जनार्दन यादव द्वारा…
*चन्दन शर्मा की रिपोर्ट* बेगूसराय: सोमवार को सिंघौल स्थित हर्ष गार्डेन में एनडीए की बैठक को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि एनडीए प्रत्याशी रजनीश कुमार की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि मतदाताओं से संपर्क साधने में लग जाएं। रजनीश की जीत एनडीए कार्यकर्ताओं की जीत होगी। बैठक में भाजपा, जदयू, लोजपा व हम के नेता व कार्यकर्ता भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका अपना कोई वजूद नहीं है। नवादा व बेगूसराय सीट हम जीत गए तो हमारी जीत नहीं एनडीए कार्यकर्ताओं के बल पर जीते। उन्होंने कहा…
वीरपुर बेगूसराय। वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के जिन्दपुर गांव के लोगों ने सड़क निर्माण में हो रही अनियमत्ता की शिकायत पूर्व विधायक अमिता भूषण से की। जिसपर बेगूसराय सदर के पुर्व विधायक सह कांग्रेस नेत्री सोमवार को उक्त गांव पहुंची थीं। वहां के लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्पर्क योजना के तहत बहबलपुर से जिन्दपुर तक सड़क का निर्माण हो रहा है। इसमें स्टीमेट के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। निर्माण की गुणवत्ता में भी कमीं की जा रही है। संवेदक से ग्रामीणों के द्वारा शिकायत करने के बावजूद भी मनमानी जारी है। विधायक ने कहा कि लोगों की…
वीरपुर बेगूसराय वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के डीहपर पंचायत के एक गांव से 18 वर्षीया लड़की का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार वह एक फरवरी से ही घर से गायब है। उसके पिता ने वीरपुर थाने में मुजफ्फरा के मुकेश कुमार चौधरी,आलोक कुमार और अशोक कुमार सोनी के खिलाफ अपहरण का आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि तीनों अभियुक्तों ने जबरन उसकी पुत्री को गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए। थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड स्थित सिंघीया प्रखण्ड कार्यालय के प्रांगण में सरकारी पोखर में मछली पालन करने के लिये जीविका को दिया गया है । उक्त मामले के संदर्भ में जीविका कोडिनेटर धर्मेंद्र कुमार ने पुष्टि किया साथ ही उक्त पोखर के साफ सफाई करवाने के लिये जुट गए है उन्होंने बताया कि साफ सफाई करने के पश्चताप मछली का जीरा डाला जायगा।जिसका निगरानी व देख रेख का काम जीविका दीदी द्वारा की जायेगी
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय : नेहरू युवा केंद्र भगवानपुर प्रखंड के द्वारा वर्षा जल संरक्षण पर जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सोमेश् चौधरी ,पंकज चौधरी, समाजसेवी अमर कुमार, शिक्षक नमन कुमार उपस्थित थे l मौके पर जागो गांव के निदेशक सोमेश चौधरी ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व के समक्ष जल संरक्षण का संकट है l जल की जितनी उपलब्धता हमारे बीच है वह जनसंख्या के हिसाब से काफी कम है l इसलिए वर्षा जल का संरक्षण अति आवश्यक है l समाजसेवी पंकज चौधरी एवं अमर कुमार ने कहा…
*चन्दन शर्मा की रिपोर्ट* बेगूसराय : 63 वें प्रांतीय अधिवेशन कार्यक्रम का अनुभव कथन, एबीवीपी के 75 वर्ष , महिला दिवस एवं शैक्षणिक समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद की एक जिला बैठक जिला संयोजक सोनू सरकार के नेतृत्व में जीडी कॉलेज के दिनकर सभागार में आयोजित की गई l उक्त बैठक का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया गया l बैठक में प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि 63 वें प्रांतीय अधिवेशन हम लोगों के लिए ज्ञान वर्धन का स्रोत था l विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष के आंदोलन की…
संग्राम ओझा भावेश की रिपोर्ट विजयीपुर/गोपालगंज प्रखंड के मुसेहरी स्थित शिव मंदिर में नंदी को दूध पिलाने का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है। इसे आस्था कहें या अंधविश्वास लेकिन इस तरह का मामला सामने आने के बाद से लोगों का कौतुहल बढ़ता जा रहा है। मंदिर में नंदी की प्रतिमा को दूध व जल पिलाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। सैकड़ों भक्त घरों से दूध और पानी लेकर नंदी महाराज को चम्मच से पिलाते हुए नजर आए। दरअसल विजयीपुर प्रखंड के मुसेहरी बाजार में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नंदी की मूर्ति के दूध पीने…
