Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रजनीश की जीत एनडीए कार्यकर्ताओं की जीत होगी : गिरिराज सिंह
    Uncategorized

    रजनीश की जीत एनडीए कार्यकर्ताओं की जीत होगी : गिरिराज सिंह

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *चन्दन शर्मा की रिपोर्ट*

    बेगूसराय: सोमवार को सिंघौल स्थित हर्ष गार्डेन में एनडीए की बैठक को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि एनडीए प्रत्याशी रजनीश कुमार की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि मतदाताओं से
    संपर्क साधने में लग जाएं। रजनीश की जीत एनडीए
    कार्यकर्ताओं की जीत होगी। बैठक में भाजपा, जदयू, लोजपा व हम के नेता व कार्यकर्ता
    भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका अपना कोई वजूद नहीं है। नवादा व बेगूसराय सीट हम जीत गए तो हमारी जीत नहीं एनडीए कार्यकर्ताओं के बल पर जीते। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार से पहले पंचायतों को क्या अधिकार मिला था और एनडीए की सरकार ने पंचायत के विकास के लिए फंड से लेकर विकास के काम जनप्रतिनिधियों को सौंप दिया।
    उन्होंने विधान परिषद की महत्ता को उल्लेखित करते हुए रजनीश कुमार की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि बिहार की सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। एनडीए प्रत्याशी व पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार ने कहा कि दो अक्टूबर 21 को जब पार्टी ने फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा गया था, उसके बाद वे चुनावी तैयारी में लग गए। जो प्रतिनिधि पंचायतों से जीत हासिल कर आए, उन्हें सम्मानित करने का काम किया। दो टर्म जीते और इस दौरान सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान देने व उनकी आवाज उठाने का काम किया।
    पीएम नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार की सरकार ने पंचायतप्रतिनिधियों को मानदेय देने, वार्ड सदस्यों को भी पंचायत में काम करने के लिए राशि प्रदान करने का काम कियाहै।
    आज वार्ड सदस्यों को भी अपने क्षेत्र के विकास कार्य करने का मौका मिल रहा है। उनका प्रयास रहेगा कि आगे भी वे पंचायत प्रतिनिधियों के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जदयू के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो ने कहा कि रजनीश
    कुमार की खुशबू हर आंगन में है। बीते चुनाव में जदयू
    महागठबंधन के साथ थी, इस कारण हमलोग इनके खिलाफ लड़ रहे थे। लेकिन, रजनीश जाति-धर्म से उपर उठकर राजनीति करने के कारण जीते थे।
    रजनीश कुमार की अपनी छवि है और भाजपा केअलावा जदयू,लोजपा व हम के कार्यकर्ताओं व पंचायत के जनप्रतिनिधियों का समर्थन उन्हें प्राप्त है। इस कारण इनकी जीत पक्की है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की
    सरकार है। नीतीश व नरेंद्र मोदी की डबल इंजन की सरकारविकास के प्रति समर्पित है। लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि एनडीए
    लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं की एकता रजनीश कुमार की जीत में अहम भूमिका निभाएगी।
    लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस का कहना है वैसे तो लोजपा हाजीपुर से लड़ रही है, लेकिन हम बिहार के सभी सीटों से लड़ रहे हैं। इसलिए बेगूसराय जिले की लोजपा पूरी ताकत के साथ एनडीए प्रत्याशी के साथ है। जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने अध्यक्षीय भाषण करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फरमान का याद दिलाया और रजनीश कुमार
    की जीत सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। भूमिपाल राय ने समन्वय बनाकर काम करने व रजनीश कुमार को प्रथम वरीयता का वोट दिलाकर जीताने का अनुरोध कार्यकर्ताओं से किया। मौके भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह,जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय, राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक अनिल चौधरी शहर के पूर्व मेयर संजय कुमार सिंह,भाजपा नेता डॉ सुरेश प्रसाद राय,सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर,पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह,जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय, राष्ट्रीय लोजपा की जिलाध्यक्ष निशा देवी सहित भाजपा एवं एनडीए के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क निर्माण में अनियमत्ता की शिकायत पर पहुंचे पुर्व विधायक
    Next Article संजीव यादव बने राजद पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष

    Related Posts

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग के बाद पुलिस पर फायरिंग, मुख्य आरोपी ने सरकारी पिस्तौल छीनकर भी चलाई गोली

    June 16, 2026

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.