Author: Aman Kumar

रंजीत सिंह बने कोयला डूंगरी गुरुद्वारा नौजवान सभा के नए अध्यक्ष सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाज सेवा को बताया प्राथमिक लक्ष्य राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: कोयला डूंगरी गुरुद्वारा नौजवान सभा के अध्यक्ष पद पर आज सर्वसम्मति से रंजीत सिंह को चुना गया। यह निर्णय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और संगत की सामूहिक सहमति से लिया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी नवयुवक सभा का चुनाव शांतिपूर्वक और सहमति से संपन्न हुआ। नवचयनित अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी से सिख समाज की सेवा करेंगे और युवाओं का मस्तक कभी झुकने नहीं देंगे। इस अवसर…

Read More

कृष्ण जन्माष्टमी के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू, कृष्ण बॉयज समिति ने किया भूमि पूजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कृष्ण बॉयज समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। समिति द्वारा गोविंदपुर में पंडाल का भूमि पूजन आचार्य शुभम कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के मेला इंचार्ज चंदन कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष जन्माष्टमी का आयोजन अत्यंत भव्य और धूमधाम से किया जाएगा। सात दिवसीय मेले में दही हांडी, के साथ साथ बिजली झूला, ब्रेक डांस, मीना बाजार और विभिन्न सांस्कृतिक…

Read More

अखिल भारतीय माहली आदिवासी समाज की केंद्रीय कमेटी की बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन 12 अक्टूबर को जमशेदपुर में राष्ट्रीय महाधिवेशन, 11 नवंबर को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय माहली दिवस मनाया जाएगा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चरल सेंटर में अखिल भारतीय माहली आदिवासी समाज की केंद्रीय कमेटी की एकदिवसीय बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और असम से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सूर्य सिंह बेसरा को 5 वर्ष के लिए केंद्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। मनोरंजन माहली महासचिव, नयन चाँद हेम्ब्रम कार्यकारी अध्यक्ष, कुंती बेसरा उपाध्यक्ष और रामलाल माहली…

Read More

बागबेड़ा में श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन, सैकड़ों मजदूरों को मिला लाभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, बागबेड़ा: उत्तरी बागबेड़ा पंचायत के नया बस्ती में निःशुल्क श्रमिक (लेबर) कार्ड रजिस्ट्रेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। बीते एक महीने से चल रहे इस शिविर में सैकड़ों मजदूरों — जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं — ने अपना पंजीकरण कराया। रविवार को श्रमिक कार्डों का वितरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, वर्तमान उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया गौरी टोप्पो, उपमुखिया मुकेश सिंह और समिति सदस्य सुनील गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधियों…

Read More

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गरीबों के लिए भोजन सेवा शुरू, हर शनिवार को मिलेगा पौष्टिक भोग इन ऑन कंस्ट्रक्शन कंपनी की सराहनीय सामाजिक पहल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था संभाल रही इन ऑन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए गरीबों के लिए नि:शुल्क भोजन वितरण की पहल शुरू की है। इस क्रम में शनिवार रात रेलवे पार्किंग परिसर में करीब 500 जरूरतमंद लोगों को गरम, स्वादिष्ट व पौष्टिक भोग वितरित किया गया। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह सेवा एकदिवसीय नहीं, बल्कि हर शनिवार को निरंतर जारी रहेगी। स्वयंसेवकों की सहायता से कार्यक्रम…

Read More

सावन महोत्सव में सजी हरियाली, झूमीं क्षत्रिय समाज की महिलाएं जमशेदपुर में क्षत्रिय समाज सम्पूर्ण भारत द्वारा हुआ भव्य आयोजन, महिलाओं ने दिखाया उत्साह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सावन माह के पावन अवसर पर क्षत्रिय समाज सम्पूर्ण भारत की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती रिंकू सिंह और विशिष्ट अतिथि दीपा सिंह (वकील), गीता सिंह (गोल्ड मेडलिस्ट), अर्चना सिंह (जिला अध्यक्ष), विभा सिंह (जिला उपाध्यक्ष) समेत अन्य गणमान्य महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में सजी-धजी महिलाओं ने हरी साड़ियों में पारंपरिक रैंप वॉक, थीम आधारित…

Read More

पूर्व सांसद निरहुआ के निजी सचिव मुकेश राय के पिताजी का निधन 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, 21 जुलाई को निकलेगी अंतिम यात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, टेल्को: माननीय पूर्व सांसद श्री निरहुआ जी के निजी सचिव एवं ब्रह्मर्षि विकास मंच के सक्रिय सदस्य श्री मुकेश राय के पिताजी श्री प्रभाकर राय का निधन हृदय गति रुकने के कारण 20 जुलाई 2025 को प्रातः 10:25 बजे हो गया। वे 94 वर्ष के थे। स्वर्गीय श्री राय एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें उनके दो पुत्र शामिल हैं। उनका जीवन सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक सौहार्द का प्रतीक…

Read More

राजनगर में लूट की साजिश नाकाम: तीन अपराधकर्मी हथियार के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की पिस्टल व बाइक राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां: राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईंचा ग्राम में एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने पहुंचे तीन अपराधकर्मियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि ये अपराधी हथियार के साथ एक घर में घुसकर लूटपाट की योजना बना रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्परता दिखाते…

Read More

आरएसबी ग्लोबल ने मनाया ‘एक पहल’ का तीसरा वार्षिक दिवस — एक कदम, अनेक सपने राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:भारत की प्रमुख ऑटो और नॉन-ऑटो घटक निर्माण कंपनी आरएसबी ग्लोबल ने अपने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन के प्रमुख मंच ‘एक पहल’ की तीसरी वर्षगांठ भव्यता और उत्साह के साथ रैडिसन होटल, जमशेदपुर में मनाई। “एक कदम, अनेक सपने” की थीम के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसबी की विभिन्न इकाइयों की महिला कर्मचारियों ने गर्व और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया और समावेशिता, नेतृत्व और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर तीन प्रेरणादायक महिलाओं की…

Read More

बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में क्रांतिकारी की स्मृति में आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने उनके योगदानों को याद करते हुए कहा कि वे भगत सिंह के साथ 8 अप्रैल 1929 को केंद्रीय विधानसभा में बम फेंकने की ऐतिहासिक घटना के प्रमुख नायक रहे। डॉ. पांडे ने बताया कि बटुकेश्वर दत्त ने ब्रिटिश शासन की दमनकारी नीतियों के विरोध में आजीवन कारावास भोगा और कैदियों के…

Read More